Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Electric auto catches fire in Korba | कोरबा में इलेक्ट्रिक ऑटो में लगी आग: एजेंसी के बाहर खड़ी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से धुआं, लोगों ने पाया काबू – Korba News
Breaking News

Electric auto catches fire in Korba | कोरबा में इलेक्ट्रिक ऑटो में लगी आग: एजेंसी के बाहर खड़ी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से धुआं, लोगों ने पाया काबू – Korba News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14cf5c92 3ce3 4f5f b3e2 7d3fa4b14d0d 1766566759835
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के टीपी नगर स्थित सीएसईबी चौकी क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक ऑटो में आग लग गई। यह घटना बुधवार सुबह मोंट्रा इलेक्ट्रिक ऑटो एजेंसी के बाहर खड़ी गाड़ी में हुई। मौके पर मौजूद लोगों और एजेंसी कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

.

बताया जा रहा है कि ऑटो से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे वहां हड़कंप मच गया। शुरुआत में पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन धुआं फिर से निकलने लगा। काफी प्रयासों के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।

इस घटना का वीडियो राहगीरों और आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

e1d51bd7 f71f 4537 ae5f 57e4b29809d2 1766566759831
c5015fff 5ed7 4e33 912f aaa9ed1d7804 1766566759833
3fdd57a7 0957 446b a684 ab724f77761a 1766566759833

बाहर खड़ी गाड़ी में अचानक लगी आग

ऑटो चालक पुने राम दिनकर रजगामार निवासी हैं, जिन्होंने एक साल पहले ही यह ऑटो खरीदा था। वह बुधवार सुबह अपनी इलेक्ट्रिक ऑटो की सर्विसिंग के लिए एजेंसी पहुंचे थे। उन्होंने गाड़ी बाहर खड़ी की और अंदर गए ही थे कि तभी यह घटना सामने आई।

शॉर्ट सर्किट से ऑटो में लगी आग

जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो सकता था और इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।

घटना के बाद ऑटो एजेंसी के संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। वे आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं और आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.