Author: admin

बलौदाबाजार में बुधवार को सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर धर्मांतरण के विरोध में पूर्ण बंद का आयोजन किया गया, जो सफल रहा। सुबह से ही सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कें सुनसान रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवाओं ने अपनी उपस्थि.इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने धर्मांतरण का कड़ा विरोध करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन डरा-धमाकर या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराना गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज होना चाहिए।हिंदू समाज…

Read More

राजनांदगांव| निगम क्षेत्र के लखोली वार्ड 36 में अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि निगम की अनुमति मुरुम का अस्थायी रास्ता बनाकर प्लाट लोगों को बुनियादी सुविधाओं के बिना बेच रहें है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निगम आयुक्त से मामले की जां.निगम की बिना अनुमति, सड़क नाली, बिजली सुविधा के बिना प्लाट कटिंग कर बेचा जा रहा है। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लखोली वार्ड 36 में खसरा नंबर 517/1, रकबा लगभग 171 डिसमिल भूमि पर अवैध प्लाटिंग किए जाने…

Read More

रामानुजगंज के थाना सनावल क्षेत्र में छेड़खानी, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।.जानिए पूरा मामलापीड़िता ने थाना सनावल में शिकायत दर्ज कराई ​थी। पीड़िता की दर्ज शिकायत के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 6-7 बजे, पीड़िता अपने साथियों रंजू सिंह, शुभम सिंह, सूरज सिंह, रोशनी सिंह, श्यामदेव सिंह, गौरीशंकर सिंह और चालक के साथ ग्राम त्रिशूली में सत्यनारायण सिंह के यहां आयोजित छठी कार्यक्रम में जा रही थी।पीड़िता की दर्ज शिकायत के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 6-7 बजे, वो अपने…

Read More

कांकेर के आमाबेड़ा में क्रिसमस से एक दिन पहले महिला का घर तोड़ा गयाछत्तीसगढ़ महाबंद के बीच कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक स्थित उसेली गांव में क्रिसमस से एक दिन पहले एक महिला का घर तोड़ दिया गया। 24 दिसंबर की सुबह राम बाई तारम् के घर पर भीड़ जमा हुई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला की गुहार के बावजूद भीड़ ने पूरे घर को त.राम बाई ने मीडिया को बताया कि बीमारी के कारण उन्होंने मसीही धर्म अपना लिया है। ग्रामीणों ने उन्हें मूल धर्म में लौटने को कहा, लेकिन अपनी आस्था के कारण वह ऐसा नहीं करना…

Read More

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की एटा लोकसभा सीट से सांसद देवेश शाक्य को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। यह फैसला केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि दोनों राज्यों में बदलते राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को ध्य.एमपी में शाक्य-ओबीसी समीकरण पर फोकस मध्यप्रदेश में शाक्य, कुशवाहा, मौर्य और सैनी जैसी ओबीसी जातियों की संख्या और राजनीतिक प्रभाव लगातार बढ़ा है। देवेश शाक्य को प्रभारी बनाकर सपा ने इन वर्गों में सीधा संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी ओबीसी नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है…

Read More

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जांजगीर-चांपा की रैली में दिए गए बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा है कि जेपी नड्डा के पास सबूत हैं तो देश के सामने रखिए व कार्रवाई कीजिए। अन्यथा इस तरह के बयानों के लिए आपको झीरम के शहीदों एव.छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में आयोजित रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि झीरम घाटी कांड में कांग्रेस के लोग ही अपनों के मरवाने के लिए नक्सलियों के संपर्क में थे।सिंहदेव ने अपने बयान में कहा है कि जेपी नड्डा द्वारा जांजगीर में दिया गया बयान बेहद आश्चर्यजनक…

Read More

कोंडागांव में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती और किसान दिवस के अवसर पर कोंडागांव जिले के 16 ग्रामों के किसानों ने सामूहिक रूप से उत्सव मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों की एकजुटता, आत्मनिर्भरता और नवाचार का संदेश देना था। यह कार.कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के योगदान को सम्मान देना, उनकी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नई कृषि तकनीकों, उन्नत पद्धतियों और सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना था। इस अवसर पर किसान दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने…

Read More

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम हिरेतरा में 14 नवंबर 2025 को हुए एक हादसे में अब जाकर अपराध दर्ज किया गया है। इस घटना में 25 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई थी। मर्ग जांच में सामने आया है कि यह मौत लापरवाही का नतीजा था, जिसके बाद मकान मालिक पर.मृतक कमलनारायण ठाकुर, ग्राम पेण्ड्रावन का निवासी था। वह 14 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे अपने साथियों के साथ ग्राम हिरेतरा स्थित डॉ. गुरूदेव चंदेल के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने पहुंचा था। वहां मकान की नींव खुदाई का काम चल रहा था।निर्माण स्थल पर…

Read More

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड से जुड़े सड़क निर्माण भ्रष्टाचार मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और दो एसडीओ को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने 23 दिसंबर 2025 को इ.सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हुई कार्रवाईयह कार्रवाई बीजापुर जिले के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में सामने आई गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की गई है। इस मामले में थाना गंगालुर में अपराध दर्ज है।PWD के तीन अधिकारी हुए सस्पेंडजांच में भ्रष्टाचार पाए जाने पर कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, लोक…

Read More

कोरबा में रामपुर-जोगीपाली मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में 13 वर्षीय छात्र बिरेंद्र कुमार मांझी की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ मेला देखने आया था और रात में नाना के घर लौट रहा था।.मृतक बिरेंद्र कुमार मांझी रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थानांतर्गत ग्राम नहरपाली का निवासी था और स्थानीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में पढ़ता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बिरेंद्र ने करतला थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीपाली स्थित अपने नाना के घर जाने और वहां से रामपुर मेला देखने की योजना बनाई थी।बिरेंद्र के पिता ने उसे मेला जाने से मना किया…

Read More