Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Thousands of tourists flock to Paltan Ghat on New Year’s Day. | नए साल पर पलटन घाट पर उमड़ते हैं हजारों पर्यटक: छत्तीसगढ़-झारखंड से आते हैं लोग, कन्हर नदी में डूबने का खतरा, सावधानी बरतने की सलाह – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Thousands of tourists flock to Paltan Ghat on New Year’s Day. | नए साल पर पलटन घाट पर उमड़ते हैं हजारों पर्यटक: छत्तीसगढ़-झारखंड से आते हैं लोग, कन्हर नदी में डूबने का खतरा, सावधानी बरतने की सलाह – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3273660f f8dd 43ac a54e 83ab715948a6 1766558820425
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के पास वाड्रफनगर रोड पर स्थित पलटन घाट हर साल नए साल के जश्न का प्रमुख केंद्र बन गया है। यह स्थल छत्तीसगढ़ और झारखंड से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है, जो यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं।

.

कन्हर नदी के किनारे बसा पलटन घाट अपनी अनोखी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां के रंग-बिरंगे और चमकदार पत्थर संगमरमर जैसे दिखाई देते हैं, जो सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं। चारों ओर घने जंगल, पक्षियों की मधुर आवाजें और नदी की बहती धाराएं इस घाट को जीवंत बनाती हैं।

b2489554 8cae 46ce 90ff f9e9c2ed0440 1766558820428

पिकनिक मनाने पहुंचते है पर्यटक

दिसंबर के अंतिम दिनों से लेकर जनवरी के मध्य तक यहां पिकनिक मनाने वालों की भीड़ लगी रहती है। नए साल के दिन सुबह से ही परिवार, मित्र और रिश्तेदार पलटन घाट पहुंचने लगते हैं। पर्यटक नदी किनारे बैठकर प्रकृति का आनंद लेते हैं, रेतीली जमीन पर चूल्हा जलाकर पिकनिक मनाते हैं, और बच्चे रेत व पानी में खेलते हैं।

कन्हर नदी का जलस्तर गहरा

हालांकि, इस सुंदर स्थल पर सतर्कता बरतना भी आवश्यक है। कन्हर नदी का जलस्तर कई स्थानों पर अचानक गहरा हो जाता है, जिसका अंदाजा बाहर से नहीं लग पाता। पूर्व में यहां नहाने के दौरान डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है।

इसके बावजूद, हर साल कुछ सैलानी लापरवाही बरतते हुए नदी में उतर जाते हैं, जो चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पलटन घाट क्षेत्र की पहचान है, लेकिन नदी के कुछ हिस्से बेहद खतरनाक हैं, जहां पानी बाहर से कम गहरा दिखता है जबकि अंदर गहराई अधिक होती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.