Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP leader murdered in Korba, 2 youths detained | कोरबा में BJP नेता का मर्डर, 2 युवक हिरासत में: चुनाव रंजिश में मारने की आशंका, हार के बाद प्रतिद्वंदी से बढ़ा था विवाद; जांच-जारी – Korba News
Breaking News

BJP leader murdered in Korba, 2 youths detained | कोरबा में BJP नेता का मर्डर, 2 युवक हिरासत में: चुनाव रंजिश में मारने की आशंका, हार के बाद प्रतिद्वंदी से बढ़ा था विवाद; जांच-जारी – Korba News

By adminDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
81766475793 1766568032
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में 23 दिसंबर के दिन दहाड़े BJP के सीनियर नेता का मर्डर हुआ है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने चाकू कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। घटना को 24 घंटे हो गए है। अभी तक आरोपी पुलिस क

.

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह चुनावी रंजिश मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की हार के बाद एक निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से उनका विवाद बढ़ गया था।

करीब एक साल पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, तभी से बदले की भावना पनप रही थी। हालांकि पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। 2 युवकों को हिरासत में लिया गया है।

आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और अस्पताल ले गए।

आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और अस्पताल ले गए।

2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

जांच के दौरान यह अहम तथ्य सामने आया है कि घटना से जुड़ी एक अर्बन क्रूजर वाहन और मुस्ताक नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह वाहन वारदात के समय घटनास्थल के आसपास देखा गया था।

इलाज के दौरान अक्षय गर्ग की जान चली गई।

इलाज के दौरान अक्षय गर्ग की जान चली गई।

हिरासत में लिए युवक से पूछताछ जारी

बताया जा रहा है कि रात लगभग 11 बजे मुस्ताक ने अपनी गाड़ी एक गैराज में खड़ी की और वहां से चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोपहर के समय उक्त वाहन को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस मुस्ताक से गहन पूछताछ कर रही है।

मर्डर के बाद घटना स्थल पर जुटी थी भीड़।

मर्डर के बाद घटना स्थल पर जुटी थी भीड़।

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस हत्याकांड में और कौन-कौन लोग शामिल थे, तथा पूरी वारदात की साजिश किस तरह रची गई। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

कटघोरा पुलिस का दावा है कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही हत्याकांड का पूरा खुलासा कर लिया जाएगा। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और हर पहलू से जांच जारी है।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

BJP नेता की हत्या…चाकू-कुल्हाड़ी से काटा: कार सवार 3 लोगों ने मारा, सिर से पांव तक गहरे घाव, दुकानदारों ने किया कोरबा बंद का ऐलान

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 3 लोगों ने बीजेपी नेता को कुल्हाड़ी से काट डाला। मर्डर के बाद मौके से भाग गए।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 3 लोगों ने बीजेपी नेता को कुल्हाड़ी से काट डाला। मर्डर के बाद मौके से भाग गए।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह भाजपा के सीनियर नेता अक्षय गर्ग को 3 लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की कार से आए थे। हमलावरों ने अक्षय गर्ग को सिर से पांव तक मारा। इसके बाद भाग गए। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.