.5वीं रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा के दूसरे दिन चिखली स्कूल मैदान में तीन मैच खेले गए। महिला वर्ग का पहला मैच में चिखली ड्रैगन्स विरूद्ध दीनदयाल चैलेंजर्स का 2-2 गोल की बराबरी पर रहा। शूट आउट में दीनदयाल चैलेंजर्स ने 3-2 से जीत हासिल की। इस टीम से घनिष्ठा साहू एवं कनक मरकाम ने 2-2 गोल एवं ममता साहू 1 गोल किया। वहीं चीखली ड्रैगन की ओर से पुष्पिता साहू ने 3 गोल तथा रोशनी पटेल ने 1 गोल किया।बालक वर्ग का पहला मैच उत्तरप्रदेश विरुद्ध राजनांदगांव के मध्य हुआ। उत्तरप्रदेश प्रदेश की टीम…
Author: admin
.नगर के मिनी स्टेडियम ग्राउंड में रविवार को सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में एक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों, मातृ शक्तियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों की सहभागिता देखने को मिली।पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का सशक्त वातावरण नजर आया। सम्मेलन का शुभारंभ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोकनृत्य कर्मा की मनोहारी प्रस्तुति से हुआ। लोकनृत्य ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत से ही उत्साह…
.कोरिया जिले के बैकुंठपुर में पटवारी को किसी मामले में ब्लैकमेल कर 2.5 लाख रुपए की मांग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।पूरे मामले का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पकड़ा गया आरोपी अर्जुन साहू उम्र 23 वर्ष पटना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पटवारी अमरेश कुमार पाण्डेय को कुछ दिन से आरोपी व्हाट्सएप कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपी शुरुआत में 2.5 लाख की मांग कर रहे थे। पटवारी ने सतर्कता दिखाते हुए कॉल और मोबाइल नंबर की रिकॉर्डिंग शुरू कर…
खड़ी ट्रैलर से तेज रफ्तार बोलेरो वाहन पीछे से टकरा गई, जिससे सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गयाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में खड़ी ट्रैलर से बोलेरो का टकरा जाने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया है। घटना रात में कोड़ातराई रोड पर घटित हुई। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।.मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव का रहने वाला कौशल मालाकार 42 साल, मनोहर नंदा 55 साल, उजेता डोंगरे 26 साल, राज एक्का 13 साल,…
.ठंड के तेवर बरकरार हैं। सर्द हवाओं से तापमान सामान्य से नीचे रह रहा तो नमी के कारण वातावरण में सुबह से लेकर दिन चढ़ते तक कोहरे का डेरा रह रहा है।मंगलवार तो कोहरे से शहर में विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर हो गई थी, लेकिन दिन चढ़ा तो कोहरे का असर कम हुआ और लोगों ने राहत महसूस की। ये तस्वीर कोहरे की हकीकत बता रही है। मैरिन ड्राइव तालाब के पास सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर के समय यहां कोहरे का असर कम हुआ तो तालाब खुला दिखा। इस बीच मंगलवार को शहर का…
अंबिकापुर7 घंटे पहलेकॉपी लिंकअंबिकापुर| मवेशियों को पिकअप में लेकर झारखंड जा रहे तस्करों में से एक को पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। हालांकि इस दौरान चकमा देकर दो तस्कर भाग गए। पकड़ा गया आरोपी वाहन चालक है। पिकअप से 13 मवेशी बरामद हुए हैं। इन्हें जशपुर से वाहन में लोड कर अवैध तरीक
.कर्रा ग्राम स्थित शिव मंदिर ग्राउंड में 23 दिसंबर को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू एकता, स्वदेशी चिंतन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का प्रेरक संदेश देना था। सम्मेलन के मुख्य वक्ता, परम पूज्य स्वामी परमात्मानंद गिरी महाराज ने अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन अंतर्गत परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी संस्कृति, संस्कार और सामूहिक एकता में निहित है।स्वामी जी ने हिन्दू परिवारों में कम से कम चार संतानों के होने का महत्व बताते…
बैकुंठपुर | रेड क्रॉस सोसाइटी जिला कोरिया के तत्वावधान में जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन 26 दिसंबर को किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन में आयोजित होगा। शिविर.शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार रथ को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर मंगलवार को रवाना किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, रेड क्रॉस सोसाइटी कोरिया जिला के चेयरमैन महेंद्र वेद सहित रेड क्रॉस के अन्य सदस्य उपस्थित…
दुर्ग जिले के भिलाई के ज्वेलरी शॉप से चोरी का मामला सामने आया है। जहां रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स में खरीदारी करने पहुंची एक महिला ने सोने के टाप्स पार कर दिए। घटना के CCTV में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुकानदार कैलकुलेटर लेने पीछे मुड़ा उसी दौरान.मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। इसके बाद महिला थोड़ी देर में आती हूं कहकर निकल गई। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 4 ग्राम का टॉप्स मिला है, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए है।रिसाली…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में 23 दिसंबर को आगजनी की घटना हुई थी। मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में मोटर से निकली चिंगारी तारपीन तेल के टैंकर तक पहुंची तो भीषण आग लग गई। हादसे का ड्रोन शॉट सामने आया है।.घटना के दौरान एक सुपरवाइजर अंदर फंसा था, जो जलते हुए बाहर निकला। गंभीर हालत में सुपरवाइजर को तुरंत रायपुर के निजी हॉस्पिटल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही फंस गया। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका था।अंदर फंसा सुपरवाइजर जलते हुए बाहर निकला था।मित्तल फर्नीचर…