जांजगीर| नगर के कलेक्टोरेट रोड पर शाम होते ही मवेशियों का जमावड़ा लग रहा है। सड़क पर बड़ी संख्या में गाय-भैंसों के बैठे और घूमते रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। दफ्तर से लौटने वाले कर्मचारी, स्कूली छात्र और आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मवेशियों के कारण कई बार सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। रात के समय अंधेरे में मवेशियों के अचानक सामने आ जाने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से मवेशियों की व्यवस्था कराने की मांग की है।
<
