Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jamul, Mohan Nagar, Padmanabhpur Houses Targeted
Breaking News

Jamul, Mohan Nagar, Padmanabhpur Houses Targeted

By adminApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776228269 csp 1776195350
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग-भिलाई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
csp 1776195350

दुर्ग जिले में 14 अप्रैल को चोरी की 4 घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में चोरी के 4 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा दो मामले जामुल थाना क्षेत्र से सामने आए हैं, जबकि मोहन नगर और पद्मनाभपुर में एक-एक घटना हुई है।

चोरों ने कहीं बंद घरों को निशाना बनाया तो कहीं निर्माण स्थल और सड़क किनारे खड़े वाहन को पार कर दिया। कहीं ताला तोड़कर तो कहीं दीवार तोड़कर चोरी की गई। वहीं, बंद घरों को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

jamul thana 2 1776195405

वकील के नए घर में चोरी

पहला मामला: जामुल थाना क्षेत्र में सेक्टर-07 भिलाई निवासी प्रेम प्रकाश यादव (61) ने शिकायत दर्ज कराई है कि, वे जिला न्यायालय दुर्ग में वकील हैं। कैलाश नगर एकता चौक के पास उनका नया मकान बन रहा है, जहां एक स्टोर रूम में निर्माण का सामान रखा था।

12 अप्रैल की शाम काम खत्म होने के बाद स्टोर रूम में ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वे पहुंचे तो ताला टूटा मिला और दीवार भी तोड़ी गई थी। अंदर रखा पानी का मोटर, केबल, लोहे काटने की मशीन और अन्य सामान गायब थे। जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

शादी में गया था परिवार, घर में चोरी

दूसरा मामला: जामुल थाना क्षेत्र के आम्रपाली फेस-2 हाउसिंग बोर्ड निवासी सिम्मु श्याम लाल अहिरवार ने बताया कि, 13 अप्रैल की शाम वे परिवार के साथ शादी में गए थे। रात करीब ढाई बजे लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।

पूजा स्थल से सोने की चैन, बैग में रखे करीब 5500 रुपए कैश और एलसीडी टीवी चोरी हो चुका था। जिसकी कुल कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई गई है। उसी रात पास के दो और घरों में भी चोरी हुई थी।

mohan nagar thana 1776195478

ब्यूटी पॉर्लर संचालिका की स्कूटी चोरी

तीसरी घटना: मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली ज्योति आडिल ने अपनी एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल की सुबह वे रोज की तरह अपनी स्कूटी से पार्लर पहुंचीं और बाहर खड़ी कर दी।

शाम करीब 5 बजे जब बाहर आईं तो स्कूटी गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गई स्कूटी की कीमत करीब 26 हजार रुपए बताई गई है।

padmnabhpur 1776195498

बंद मकान में चोरी, जेवर हुए गायब

चौथी घटना: पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा में एक बंद मकान को निशाना बनाया गया। यहां रहने वाले कांशीराम देवांगन अपनी पत्नी के साथ 12 मार्च को पुणे गए हुए थे। 11 अप्रैल को घर में काम करने वाली महिला जब पहुंची तो उसने देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है।

पड़ोसियों को बुलाकर अंदर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर कांशीराम 12 अप्रैल को घर लौटे और देखा कि अलमारी से चांदी की मूर्तियां, मोती की माला, करीब 1400 रुपए के सिक्के, एक घड़ी और करीब 35 हजार रुपए कैश गायब हैं। जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Dinbhar Top News | Girl Murder, Triple Talaq, Fire Safety, VIDEO

June 26, 2026

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076032
Views Today : 540
Views Last 7 days : 3346
Views Last 30 days : 11178
Total views : 105983
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.