जांजगीर| शहर के कचहरी चौक के पास लगे वाटर एटीएम लंबे समय से बंद पड़े हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की सुविधा ठप होने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दिनों तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन ठंडा और शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वॉटर एटीएम आम लोगों को सस्ती दर पर स्वच्छ और ठंडा पानी देने के उद्देश्य से लगाए गए थे।
<
