बालोद | नगर पालिका परिसर के अंदर बनी दुकानों का कई महीनों से उपयोग नहीं हो रहा है और सभी दुकानों पर ताले लगे हैं। इससे न सिर्फ दुकानदारों को नुकसान हो रहा है, बल्कि आम लोगों को भी सुविधा नहीं मिल रही है। यदि यातायात विभाग के कार्यालय के सामने लगने वाले चौपाटी को इन खाली दुकानों के पास शिफ्ट कर दिया जाए, तो सहूलियत होगी। खाली दुकानों का भी उपयोग होगा और नगर पालिका परिसर में व्यवस्थित व्यवस्था कायम होगी।
<
