बस्तर| नाबालिग को बहलाफुसला कर भगाने वाले आरोपी के खिलाफ परिजन की शिकायत पर खरपावड़ थाना में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग लड़की, जो अभी कक्षा 12 वीं की परीक्षा दी है। 14 मार्च को बिना बताए घर से चली गई थी, जो रात में गांव के ही परिचित के घर में रही। जिसे समझा कर परिजन अपने साथ घर ले गए थे। लेकिन 19 मार्च को दूसरी बार नाबालिग घर में किसी को बताए बिना चली गई।
<
