Author: admin

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरक चालान पेश किया है। ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 05/2025 में गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया.इस किट की सप्लाई में घोटाला किया गया।इस मामले में अभिषेक कौशल (डायरेक्टर, रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रा. लि., पंचकुला), राकेश जैन (प्रोप्राइटर, श्री शारदा इंडस्ट्रीज, रायपुर), प्रिंस जैन (लायजनर) और कुंजल शर्मा (मार्केटिंग हेड, डायसिस इंडिया प्रा. लि., नवी मुंबई) को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के…

Read More

रायपुर जिले की प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने गोबरा नवापारा स्थित पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवसायिक शिक्षा, लैब, लाइब्रेरी सहित स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यहां पिछले 10 वर्षों से संचालित व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से कई विद्यार्थियों को रोजगार भी मिल रहा है। मध्याह्न भोजन चखकर जांची गुणवत्ता ऋचा शर्मा ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए भोजन का स्वाद भी चखा। साथ ही…

Read More

इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

Read More

सूरजपुर पुलिस लाइन में नगर सेना के अग्निशमन दल ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आग से बचाव, आपातकालीन स्थितियों से निपटने और आग लगने के दौरान शांत रहने के महत्व पर जानकारी प्रदान करना था। इसमें आग बुझाने और सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस और अग्निशमन दल दोनों का उद्देश्य जीवन बचाना डीआईजी,एसएसपी सूरजपुर ने इस अवसर पर कहा कि अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल एक मूल्यवान अभ्यास है। उन्होंने…

Read More

राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस के प्रवक्ता ब्रम्हा सोनकर ने पार्षद के भाई और महापौर के करीबी पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, संबंधित पार्षद ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। कांग्रेस नेता द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि “शंकरा बिहार” के नाम से भाठागांव में करीब 6 से 7 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। यह प्लाटिंग “श्री गणेश ट्रेडर्स” के नाम से की…

Read More

दुर्ग जिले में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक जिलाबदर बदमाश के जन्मदिन समारोह में शामिल होने वाले छावनी थाना में पदस्थ पुलिस आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक नितिन सिंह राजपूत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जिलाबदर बदमाश शेख अब्बास खान के साथ केक काटते नजर आ रहा है। इस वीडियो में अब्बास का…

Read More

राजनांदगांव जिले में सहकारिता ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से 136 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) का शुभारंभ किया गया है। इस निर्णय से जिले के 620 गांवों के लगभग 97,305 किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। अब किसानों को खाद, बीज और ऋण जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अंजोरा में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किसानों ने वर्चुअल माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से संवाद किया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल की पहल पर यह सीधा संवाद संभव हो पाया। किसानों ने नई समितियों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 अप्रैल को जशपुर का दौरा करेंगे। वे यहां रणजीता स्टेडियम में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान राज्य में स्वीकृत नई सड़कों का भूमिपूजन और अलग-अलग विकास कार्यो.अपने प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री बुजुर्गों के लिए नवनिर्मित डे-केयर यूनिट “सियान गुड़ी” का भी शुभारंभ करेंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी लाल उमेद सिंह ने रणजीता स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को PMGSY के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की…

Read More

राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आमजनों को बेहतर चिकित्सा लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर जितेंद्र यादव सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज सुबह ग्राम सुरगी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां आयोजित विशेष योग शिविर में भी हिस्सा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का आधार है। नियमित योगाभ्यास से बीमारियों से बचाव होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने लोगों से अपनी व्यस्त दिनचर्या में कम से कम…

Read More

बिलासपुर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक तालाब में डूब गया। बुधवार रात तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घंटों की मशक्कत के बाद गुरुवार दोपहर युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार तिफरा निवासी मोनू ध्रुव (25) बुधवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सकरी थाना क्षेत्र के ललहीखार गया था। दोपहर में युवकों ने वहीं पर खाना बनाया। इस दौरान शराब पार्टी भी की। तालाब में बर्तन धोने गए थे, नहाने…

Read More