मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 अप्रैल को जशपुर का दौरा करेंगे। वे यहां रणजीता स्टेडियम में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान राज्य में स्वीकृत नई सड़कों का भूमिपूजन और अलग-अलग विकास कार्यो
.
अपने प्रवास के दौरान, मुख्यमंत्री बुजुर्गों के लिए नवनिर्मित डे-केयर यूनिट “सियान गुड़ी” का भी शुभारंभ करेंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी लाल उमेद सिंह ने रणजीता स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को PMGSY के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

गर्मी को देखते हुए पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर
कलेक्टर ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सभी विभागों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, ओआरएस पैकेट और आवश्यक दवाइयों के साथ मेडिकल टीम तैनात रखने को कहा गया है।
आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश
इसके अलावा सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने के लिए काऊ कैचर की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि यातायात में कोई बाधा उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर, एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने भागलपुर रोड स्थित रणजीता स्टेडियम के पीछे विकसित “सियान गुड़ी” का भी जायजा लिया।
बुजुर्गों को मिलेगी विशेष सुविधा
यह केंद्र बुजुर्गों के लिए डे-केयर सुविधा के रूप में तैयार किया गया है, जहां योग, मनोरंजन, पुस्तकालय और कौशल विकास जैसी गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। इस केंद्र का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री की ओर से किया जाना प्रस्तावित है।

<
