![]()
रायपुर जिले की प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने गोबरा नवापारा स्थित पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवसायिक शिक्षा, लैब, लाइब्रेरी सहित स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यहां पिछले 10 वर्षों से संचालित व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से कई विद्यार्थियों को रोजगार भी मिल रहा है। मध्याह्न भोजन चखकर जांची गुणवत्ता ऋचा शर्मा ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए भोजन का स्वाद भी चखा। साथ ही उन्होंने स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं, फर्नीचर, मीडिया रूम और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम रवि सिंह तहसीलदार नवापारा, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, बीएमसी समग्र शिक्षा अरुण शर्मा, एपीसी पीएमश्री विश्वरंजन मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू और प्राचार्य एफ के दानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
<
