![]()
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक जिलाबदर बदमाश के जन्मदिन समारोह में शामिल होने वाले छावनी थाना में पदस्थ पुलिस आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक नितिन सिंह राजपूत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जिलाबदर बदमाश शेख अब्बास खान के साथ केक काटते नजर आ रहा है। इस वीडियो में अब्बास का भांजा भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा था, उसे पहले ड्रग्स से जुड़े मामले में पुलिस ने जेल भेजा था। देखिए अपराधी के जन्मदिन से जुड़ी तस्वीरें…
वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
अपराधी के साथ पुलिस आरक्षक के साथ केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद इसे पुलिस ने गंभीरता से लिया। दुर्ग के डीआईजी विजय अग्रवाल ने लिखित आदेश जारी कर आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह साफ है कि आरक्षक का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल है, जो कि संदिग्ध आचरण की श्रेणी में आता है। अपराधियों से मेलजोल का आरोप
वीडियो के वायरल होने पर अब पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आदेश में इस बात का भी उल्लेख है कि इस तरह का कृत्य पुलिस का अपराधियों के साथ मेलजोल और संदिग्ध आचरण पुलिस विभाग की छवि को खराब करता है। फिलहाल इस मामले को लेकर आगे की जांच भी की जा सकती है। जानिए क्या लिखा है निलंबन आदेश में
थाना छावनी के गुण्डा बदमाश व क्षेत्र के अपराधिक व्यक्ति द्वारा केक काटने के दौरान आरक्षक क्रं. 864 नितिन सिंह थाना छावनी की उपस्थिति का विडियो वायरल हुई है। प्रथम दृष्टया अपराधिक व्यक्तियों के साथ मेलजोल रखकर संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के लिए आरक्षक क0 864 नितिन सिंह थाना छावनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में आर0 क0 864 नितिन सिंह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
<
