Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव कलेक्टर ने सुरगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण:योग शिविर में शामिल होकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
Breaking News

राजनांदगांव कलेक्टर ने सुरगी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण:योग शिविर में शामिल होकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fa654b4f 96ee 4805 afac 375b9ef1e9a5 1776327299470
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



fa654b4f 96ee 4805 afac 375b9ef1e9a5 1776327299470
राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आमजनों को बेहतर चिकित्सा लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर जितेंद्र यादव सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज सुबह ग्राम सुरगी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां आयोजित विशेष योग शिविर में भी हिस्सा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का आधार है। नियमित योगाभ्यास से बीमारियों से बचाव होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने लोगों से अपनी व्यस्त दिनचर्या में कम से कम आधा घंटा योग के लिए निकालने की अपील की। अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के बेड पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिदिन अलग-अलग रंग की बेडशीट बदली जाए, ताकि संक्रमण का खतरा कम हो और प्रबंधन में पारदर्शिता बनी रहे। गैर-संचारी रोगों (NCD) की जांच के लिए आने वाले मरीजों को केवल दवा ही नहीं, बल्कि नियमित योग और संयमित जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए। एचपीवी के टीकाकरण के लिए किया अपील कलेक्टर ने एचपीवी (HPV) टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सेक्टर की 14 वर्ष से अधिक आयु की सभी बालिकाओं को प्रोत्साहित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसे खतरों को टालना है। इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067681
Views Today : 17
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 3958
Total views : 88609
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.