Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सूरजपुर पुलिस लाइन में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल:राष्ट्रीय जागरूकता सप्ताह के तहत जवानों को दी गई जानकारी
Breaking News

सूरजपुर पुलिस लाइन में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल:राष्ट्रीय जागरूकता सप्ताह के तहत जवानों को दी गई जानकारी

By adminApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9ec62309 c177 44a1 84d9 43da38239c81 1776338603461
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9ec62309 c177 44a1 84d9 43da38239c81 1776338603461
सूरजपुर पुलिस लाइन में नगर सेना के अग्निशमन दल ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आग से बचाव, आपातकालीन स्थितियों से निपटने और आग लगने के दौरान शांत रहने के महत्व पर जानकारी प्रदान करना था। इसमें आग बुझाने और सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस और अग्निशमन दल दोनों का उद्देश्य जीवन बचाना डीआईजी,एसएसपी सूरजपुर ने इस अवसर पर कहा कि अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल एक मूल्यवान अभ्यास है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस और अग्निशमन दल दोनों का एक ही उद्देश्य जीवन बचाना है।
जिले में 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह के तहत अग्निशमन दल स्कूलों, कॉलेजों, कारखानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आग लगने की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा के तरीकों का प्रदर्शन कर जानकारी साझा करेगा। सावधानी बरतते हुए सुरक्षा को पहले रखें
इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि इस ड्रिल में आग से बचाव, आपातकालीन स्थितियों से निपटने और आग लगने के दौरान अपनी और वहां मौजूद लोगों को किस तरह से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। ऐसी स्थिति में सावधानी बरतते हुए सुरक्षा को पहले रखें, अगर आग बड़ी है तो सतर्कता बरते, घबराए नहीं, सुरक्षित स्थान पर पहुंचे, अग्निशमन दल के पहुंचने का इंतजार करें। आग लगने पर सबसे पहले 101/112 पर कॉल करें इस अवसर पर जिला अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि आग लगने पर सबसे पहले शांत रहकर 101/112 पर कॉल करने, बिजली का मुख्य स्विच बंद करने, और यदि आग छोटी है तो फायर एक्सटिंग्यूशर या गीले कंबल का उपयोग करें। धुएँ से बचने के लिए झुककर बाहर निकलें, भीड़ न लगाएं और निकास मार्ग खुला रखें। आग लगने पर इन बातों का रखें ध्यान अग्नि शमन दल ने बताया कि आग लगने पर तत्काल कार्रवाई करें, आग लगने पर घबराएं नहीं। छोटे स्तर की आग को तुरंत फायर एक्सटिंग्यूशर या रेत/मिट्टी डालकर नियंत्रित करें। बिजली/शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर पानी का प्रयोग कभी न करें। सबसे पहले मेन स्विच बंद करें। आग लगने पर सुरक्षित निकास के निर्देश अग्नि शमन दल ने बताए और कहा कि बिल्डिंग में आग लगने पर धुएँ से बचने के लिए झुककर या घुटनों के बल बाहर निकलें। लिफ्ट का उपयोग न करें। गैस सिलेंडर की आग पर यदि संभव हो तो सिलेंडर के रेगुलेटर को बंद करें, या रेगुलेटर पर गीला कंबल/बोरी डालकर ऑक्सीजन की आपूर्ति काट दें। सुरक्षित दूरी अपनाए, यदि आग बढ़ रही है, तो तुरंत बाहर निकलें और दमकल के आने तक सुरक्षित दूरी बनाए रखें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075481
Views Today : 276
Views Last 7 days : 2173
Views Last 30 days : 10135
Total views : 104743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.