Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत:दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, नहाने के दौरान गहराई में डूबा, शव बरामद
Breaking News

बिलासपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत:दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, नहाने के दौरान गहराई में डूबा, शव बरामद

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 9 1776340596
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 9 1776340596
बिलासपुर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक तालाब में डूब गया। बुधवार रात तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घंटों की मशक्कत के बाद गुरुवार दोपहर युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार तिफरा निवासी मोनू ध्रुव (25) बुधवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सकरी थाना क्षेत्र के ललहीखार गया था। दोपहर में युवकों ने वहीं पर खाना बनाया। इस दौरान शराब पार्टी भी की। तालाब में बर्तन धोने गए थे, नहाने के लिए कूदा युवक शाम को खाना खाने के बाद सभी दोस्त सलमपुरी स्थित गोविंदा तालाब में बर्तन धोने पहुंचे। इसी दौरान मोनू नहाने के लिए तालाब में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोनू गहराई में समा गया, उसे डूबते हुए देखकर दोस्तों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया था। गहराई अधिक होने के कारण दोस्त उसे ढूंढ नहीं पाए। घबराए दोस्तों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात तक युवक की तलाश करती रही एसडीआरएफ की टीम सकरी पुलिस ने इस घटना की जानकारी युवक के परिजनों के साथ ही एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। रात तक युवक की तलाश की जाती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। गुरुवार की सुबह गोताखोरों की मदद से फिर से सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव ढूंढ निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्मट के लिए अस्पताल भिजवाय दिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075480
Views Today : 274
Views Last 7 days : 2171
Views Last 30 days : 10133
Total views : 104741
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.