Author: admin

रायपुर में प्रोजेक्ट दक्ष चलाया जा रहा है। डिजिटल साक्षरता बढ़ाने की इस पहल के तहत अब तक 227 बैचों में 4 हजार से अधिक शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। शिक्षा विभाग के 47 सहायक शिक्षक और प्रधान पाठकों ने भी इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें डिजिटल कार्यप्रणाली के लिए तैयार किया जा रहा है। ई-गवर्नेंस को मिली मजबूती कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाना है। इसमें कंप्यूटर व मोबाइल का उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल दस्तावेज प्रबंधन और…

Read More

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। फड़ मुंशियों का कहना है कि मोदी की गारंटी के तहत घोषित 25 हजार रुपए वार्षिक मानदेय दो साल बाद भी लागू नहीं हुआ है, जिससे 11 हजार फड़ मुंशी आक्रोशित हैं। फड़ मुंशी संघ के जिला अध्यक्ष सुरजीत सेठिया के मुताबिक प्रदेश के लगभग 11 हजार फड़ मुंशी पिछले 38 सालों से लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित मानदेय तक नसीब नहीं हो पाया है, जिससे उनमें गहरी नाराजगी है। इसी के…

Read More

एमसीबी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत जल वाहिनियों का चौथा रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जल गुणवत्ता और सर्विलांस (FTK) पर विशेष ध्यान दिया गया। यह प्रशिक्षण खड़गवा विकासखंड के पेंड्री, बोडेमुड़ा, रतनपुर, कोचका, बेल्कामर, गिधमुड़ी, लकरापारा, कटकोना, मंगोरा और उधनापुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जल वाहिनियों ने भाग लिया। जल गुणवत्ता परीक्षण की विस्तृत प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को फील्ड टेस्ट किट (FTK) का उपयोग कर जल गुणवत्ता परीक्षण…

Read More

कोरबा में नेशनल हाईवे पर बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना में दो बाइक आपस में टकरा गईं, जबकि दूसरी घटना में एक खड़ी ट्रेलर से कोयले से लदी दूसरी ट्रेलर जा भिड़ी। पहली घटना बुधवार दोपहर बागों थाना क्षेत्र के एनएच-130 पर रेगनिया के पास हुई। यहां शराब के नशे में धुत दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर 108…

Read More

भोपाल में वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया-2026 (सीजन-5) का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 18 अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह फैशन और ग्लैमर पेजेंट इस बार चार प्रमुख शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी से हो रही है।.वीनस फिल्म्स एंड इवेंट्स की ओर से आयोजित इस पेजेंट की शो डायरेक्टर कोंडागांव की रश्मि शुक्ला हैं। उन्होंने बताया कि देशभर से प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जो इस मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस आयोजन में फैशन जगत से जुड़े कई नामचीन चेहरे एक मंच पर नजर आएंगे।जूरी पैनल में…

Read More

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। भाठागांव स्थित पगारिया फार्म हाउस में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पांच युवकों ने चौकीदार पर चाकू, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार पन्ना (मध्यप्रदेश) निवासी नारायण विश्वकर्मा फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता है।…

Read More

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कुत्ते के हमले में 4 साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटीखुर्द की है। ललित पाथरे का 4 साल का नाती नादित्य पाथरे घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर बच्चे…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर-बिलासपुर और बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया है। निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच गर्डर लॉन्चिंग के कारण रद्द की गई कुछ अन्य ट्रेनें भी अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के अंतर्गत लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान रिलीविंग गर्डरों की लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया गया था, जिसके चलते कई यात्री ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया गया था। रायपुर–बिलासपुर मेमू…

Read More

कोंडागांव सहित पूरे बस्तर संभाग में चैत्र माह के दौरान ‘आमा जोगानी’ देव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रकृति, पूर्वजों (पितरों) और ग्राम देवताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का प्रतीक है। कोंडागांव जिले के गांवों में यह पर्व विधि-विधान के साथ आयोजित हो रहा है। ‘आमा जोगानी’ मूल रूप से नए आम (आमा) के आगमन से जुड़ा एक पारंपरिक पर्व है। बस्तर की मान्यताओं के अनुसार, जब तक इस पूजा को विधिपूर्वक संपन्न नहीं किया जाता, तब तक नए आम का सेवन वर्जित माना जाता…

Read More

महासमुंद पुलिस ने एक बड़े आईपीएल सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली और भंवरपुर में ताबड़तोड़ दबिश देकर 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भंवरपुर चौक से पकड़े गए आरोपी योगेश्वर देवांगन से पूछताछ के बाद शुरू हुई। योगेश्वर से मिली जानकारी के आधार पर जिले के अन्य बड़े सटोरियों के नाम सामने आए। इसके बाद 5 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की। ऑनलाइन सट्टा लेनदेन के सबूत मिले पुलिस जांच में आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए…

Read More