सूरजपुर वन क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में लगातार दूसरे दिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो दिनों के भीतर यह दूसरी मौत है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर वन क्षेत्र में एक जंगली हाथी ने हमला कर एक महिला की जान ले ली। यह घटना कोटबहरा इलाके में एक दिन पहले एक युवक की मौत के बाद हुई। एक दिन पहले शाम को हाथियों ने कोटबहरा इलाके में उत्पात मचाया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। गांवों…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 2 लाख रुपए का लोन लेने पहुंचे आर्मी जवान के नाम पर 17 लाख रुपए का लोन पास कर दिया गया। उसमें से 15.50 लाख रुपए बैंक कर्मचारी ने निकाल लिए। अब जवान बिना कर्ज लिए ही भारी किस्तें भरने को मजबूर है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। आर्मी का एक जवान प्राइवेट बैंक में 2 लाख रुपए का लोन लेने पहुंचा था। इसी दौरान बैंक के कर्मचारी ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए लोन प्रक्रिया में हेरफेर कर दी। आरोप है कि कर्मचारी ने जवान की जानकारी और सहमति के बिना उसके…
भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हुडको इलाके में गुरुवार को शाम के वक्त गैरेज में खड़ी कार में आग लग गई। पानी टंकी के पास बने एक गैरेज में अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में आग का धुंआ फैल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि गैरेज के अंदर खड़ी एक कार कुछ ही देर में धू-धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों ने जैसे ही आग की लपटें देखीं, तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और…
बलरामपुर रामनुजगंज जिले के कुसमी क्षेत्र के दूरस्थ वनांचलों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने संयुक्त रूप से सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। दौरे के दौरान अधिकारियों ने चटनियां, गौतमपुर, नवाडीहकला, चुनचुना, कुदाग, पुंदाग और पीपरढाब सहित कई गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों का अवलोकन करते हुए हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। लोगों के बीच जा कर जाना मिली योजनाओ का…
राजधानी रायपुर में नगर निगम के जोन 10 अमलीडीह कार्यालय से करीब 100 एकड़ जमीन से जुड़ी अहम फाइल गायब होने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम ने निगम प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। शुरुआती जांच में इस गड़बड़ी के पीछे बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जोन 10 के अंतर्गत आने वाले बोरियाकला इलाके के ओम नगर, साईं नगर और बिलाल नगर क्षेत्र से जुड़ी 69 भूखंडों की लेआउट फाइल रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। बताया जा रहा है कि यह फाइल जोन कार्यालय से नगर निगम मुख्यालय…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने नकली सिगरेट के कारोबार का खुलासा किया है। आईटीसी कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने महादेव पान मसाला दुकान में दबिश दी, जहां से करीब 61 हजार रुपए के नकली तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। जब्त सामान में कई ऐसे सिगरेट शामिल हैं, जो असली ब्रांड से मिलते-जुलते बनाए गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आईटीसी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि सदानंद मिश्रा (नई दिल्ली) ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज…
राजधानी रायपुर के भाठागांव में अवैध प्लाटिंग को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ब्रम्हा सोनकर ने पार्षद रवि सोनकर के भाई और महापौर के करीबी पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं, पार्षद रवि सोनकर ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब हमें बदनाम करने के लिए ये किया जा रहा है। वहीं मेयर मीनल चौबे ने कहा कि मेरे नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो गलत है। 7 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी कांग्रेस नेता…
सरगुजा जिले के सुपलगा में बुधवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली। परंपरा के विपरीत दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। शादी के बाद दूल्हे की विदाई की गई और वह दुल्हन के साथ उसके घर चला गया। दूल्हा अब अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहेगा। युवक के परिवार की सहमति से यह विवाह संपन्न हुआ। मामला मैनपाट ब्लॉक का है। दरअसल पैगा निवासी दुल्हन देवमुनी एक्का का कोई भाई नहीं है। वे चार बहनें हैं, पिता मोहन एक्का एक बड़े किसान हैं। ऐसे में वे ऐसे दामाद की तलाश में थे, जो घर जमाई बनकर उनके…
कोरबा में पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा एक कथित आरोपी गुरुवार दोपहर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन की छत से कूद गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, तभी यह घटना हुई। गंभीर रूप से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप कुमार अग्रवाल अपने केस से संबंधित दस्तावेजों की नकल लेने के लिए न्यायालय आया था। उसने आरटीआई आवेदन दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई के लिए उसे बुलाया गया था। पुलिस को उसके न्यायालय आने की सूचना पहले ही मिल गई थी और एक…
बलरामपुर जिले की सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कलेक्टर राजेंद्र कटारा से फोन पर कहा कि 24 घंटे में राजपुर SDM को हटाएं, नहीं तो वे कार्यकर्ताओं के साथ दरी बिछाकर धरने पर बैठ जाएंगी। विधायक राजपुर में कालेज रोड के सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन करने पहुंची थीं। बुलावे के बाद भी कार्यक्रम में SDM नहीं आए, विधायक जब तहसील कार्यालय पहुंची तो SDM ने उनसे कह दिया कि मैं कार्यक्रम में जाउं, न जाउं, मेरी मर्जी। मामला बलरामपुर जिले के राजपुर अनुविभाग मुख्यालय का है। नेशनल हाईवे 343 से कॉलेज तक 300 मीटर पहुंच मार्ग के सीसी सड़क…