Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 4 साल के बच्चे को कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर काटा:हालत गंभीर, सिर-मुंह समेत 17 जगहों पर गहरे जख्म के निशान; घर के पास खेल रहा था
Breaking News

4 साल के बच्चे को कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर काटा:हालत गंभीर, सिर-मुंह समेत 17 जगहों पर गहरे जख्म के निशान; घर के पास खेल रहा था

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 15 1776358907
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 15 1776358907
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कुत्ते के हमले में 4 साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटीखुर्द की है। ललित पाथरे का 4 साल का नाती नादित्य पाथरे घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके दादा ललित पाथरे मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत बच्चे को डौंडीलोहारा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर बच्चे को रायपुर रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत स्थिर होने के 24 घंटे बाद ऑपरेशन किया जाएगा। मासूम के शरीर पर 17 जगहों पर गहरे जख्म ग्रामीणों के अनुसार मासूम बच्चे के सिर, नाक, कान, मुंह, होठ, हाथ और पैरों समेत शरीर के 17 स्थानों पर गहरे जख्म हैं। बच्चे को बचाने के दौरान उसके दादा ललित पाथरे पर भी कुत्ते ने हमला किया, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 30 वर्षीय हुमन चंदेल और एक अन्य राहगीर पर भी कुत्ते ने हमला किया। इसके अलावा चार मवेशियों को भी काट लिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को दिया। जानकारी के अनुसार, मासूम नादित्य के पिता दीपक पाथरे का पिछले वर्ष निधन हो चुका है। दादा ही उसकी देखभाल कर रहे थे। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075463
Views Today : 195
Views Last 7 days : 2092
Views Last 30 days : 10054
Total views : 104662
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.