Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बस्तर संभाग में मनाया जा रहा ‘आमा जोगानी’ पर्व:प्रकृति से अनुमति लेने की परंपरा, डोबरा तक निकाली जाती है गाथा
Breaking News

बस्तर संभाग में मनाया जा रहा ‘आमा जोगानी’ पर्व:प्रकृति से अनुमति लेने की परंपरा, डोबरा तक निकाली जाती है गाथा

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0d9e79ef 6a5a 454e 88f1 312c247ebcd7 1776310957292
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0d9e79ef 6a5a 454e 88f1 312c247ebcd7 1776310957292
कोंडागांव सहित पूरे बस्तर संभाग में चैत्र माह के दौरान ‘आमा जोगानी’ देव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रकृति, पूर्वजों (पितरों) और ग्राम देवताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का प्रतीक है। कोंडागांव जिले के गांवों में यह पर्व विधि-विधान के साथ आयोजित हो रहा है। ‘आमा जोगानी’ मूल रूप से नए आम (आमा) के आगमन से जुड़ा एक पारंपरिक पर्व है। बस्तर की मान्यताओं के अनुसार, जब तक इस पूजा को विधिपूर्वक संपन्न नहीं किया जाता, तब तक नए आम का सेवन वर्जित माना जाता है। यह पर्व प्रकृति और देवताओं से नए फल के उपभोग की अनुमति लेने की एक प्राचीन परंपरा है। मंडावी और मरकाम परिवारों के अनुसार, इस पर्व की शुरुआत ‘बूढ़ा देव कोट’ से होती है। यहां से देवी-देवताओं की गाथा (पारंपरिक प्रतीक) को डोबरा (तालाब) तक ले जाया जाता है। आंगा देव की साक्षी में पारंपरिक पूजा-अर्चना डोबरा में ‘आंगा देव’ को साक्षी मानकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के दौरान फूल, चावल, लाली (सिंदूर) और कुमकुम का उपयोग कर देवताओं की सेवा की जाती है। इसके उपरांत ‘बूढ़ा देव’ और ‘आंगा देव’ का पवित्र स्नान कराया जाता है, जिसे शुद्धि और नवजीवन का प्रतीक माना जाता है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष अनुष्ठान इस पर्व का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान पितरों (पूर्वजों) की आत्मा की शांति के लिए किया जाता है। जिन लोगों का देहांत हो चुका है, उनके लिए ‘डुमनी’ के माध्यम से डोबरा तालाब से जल लाया जाता है। प्रतीकात्मक रूप से पितरों को ‘नया हांडी’ (नई मिट्टी की हांडी) में लाया जाता है। देव कोट से आंगा देव तक पितरों की पूजा परंपरा इसके बाद इस हांडी को देव कोट से होते हुए ‘आंगा देव’ और ‘गुटाल देव’ तक ले जाया जाता है। यहां पितरों की विधिवत पूजा की जाती है। यह परंपरा पूर्वजों के सम्मान और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रतीक मानी जाती है। सभी पूजा-अर्चना पूर्ण होने के बाद ही नए आम को काटने और उसे भोजन में उपयोग करने की अनुमति मिलती है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार और सामुदायिक सद्भाव का संदेश देता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075464
Views Today : 201
Views Last 7 days : 2098
Views Last 30 days : 10060
Total views : 104668
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.