Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में नेशनल हाईवे पर 2 हादसे, 5 घायल:दो बाइक भिड़ीं, खड़ी ट्रेलर से टकराई कोयला गाड़ी; 3 की हालत गंभीर
Breaking News

कोरबा में नेशनल हाईवे पर 2 हादसे, 5 घायल:दो बाइक भिड़ीं, खड़ी ट्रेलर से टकराई कोयला गाड़ी; 3 की हालत गंभीर

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ba867a2a b1af 4b33 bb57 0631903b14d5 1776328821740
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ba867a2a b1af 4b33 bb57 0631903b14d5 1776328821740
कोरबा में नेशनल हाईवे पर बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना में दो बाइक आपस में टकरा गईं, जबकि दूसरी घटना में एक खड़ी ट्रेलर से कोयले से लदी दूसरी ट्रेलर जा भिड़ी। पहली घटना बुधवार दोपहर बागों थाना क्षेत्र के एनएच-130 पर रेगनिया के पास हुई। यहां शराब के नशे में धुत दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और शराब का नशा ही हादसे का मुख्य कारण था। बागों थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात नेशनल हाईवे पर भीषण टक्कर दूसरी घटना बुधवार देर रात लगभग 1 बजे पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर टोल नाका से ठीक पहले हुई। यहां कोयले से लदी एक ट्रेलर वाहन सड़क पर खड़ी थी क्योंकि उसका तेल खत्म हो गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही कोयले से लदी दूसरी ट्रेलर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर के उड़े परखच्चे टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रेलर सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। ट्रेलर चालक ने बताया कि यह गाड़ी अज्जू केडिया की है और कुसमुंडा से बिलासपुर कोयला लेकर जा रही थी। हादसे की वजह और यातायात व्यवस्था प्रभावित राजगीरों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण खड़ी गाड़ी के पीछे रेडियम युक्त लाइट का न होना था। हादसे के बाद टोल नाका के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुख्य नेशनल रोड पर बैरिकेड्स लगाकर और रस्सी से बांधकर मार्ग को अवरुद्ध किया, जिसके बाद दूसरे रास्ते से आवागमन शुरू किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075464
Views Today : 198
Views Last 7 days : 2095
Views Last 30 days : 10057
Total views : 104665
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.