Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर के पगारिया फार्म हाउस में चाकूबाजी:आम तोड़ने के विवाद में 5 युवकों ने चौकीदार पर किया जानलेवा हमला
Breaking News

रायपुर के पगारिया फार्म हाउस में चाकूबाजी:आम तोड़ने के विवाद में 5 युवकों ने चौकीदार पर किया जानलेवा हमला

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email




राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। भाठागांव स्थित पगारिया फार्म हाउस में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पांच युवकों ने चौकीदार पर चाकू, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार पन्ना (मध्यप्रदेश) निवासी नारायण विश्वकर्मा फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता है। 15 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे उसने देखा कि कुछ युवक परिसर में लगे आम के पेड़ों से फल तोड़ रहे हैं। चौकीदार ने जब इसका विरोध किया और आम वापस रखने को कहा तो युवकों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी। 5 युवकों ने मिलकर किया जानलेवा हमला देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और धैर्य विश्वकर्मा, रघु विश्वकर्मा, बिट्टू यादव, यश विश्वकर्मा और यशपाल ने मिलकर नारायण पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने चाकू से वार करने की कोशिश की, जबकि अन्य ने डंडे और पत्थरों से बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में चौकीदार के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने केस दर्ज करके फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। अफसरों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075464
Views Today : 201
Views Last 7 days : 2098
Views Last 30 days : 10060
Total views : 104668
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.