Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तेंदूपत्ता खरीदी से पहले फड़ मुंशी कर सकते हैं आंदोलन:कहा-25 हजार रुपए वार्षिक मानदेय 2 साल बाद भी लागू नहीं, मांग पूरी करे सरकार
Breaking News

तेंदूपत्ता खरीदी से पहले फड़ मुंशी कर सकते हैं आंदोलन:कहा-25 हजार रुपए वार्षिक मानदेय 2 साल बाद भी लागू नहीं, मांग पूरी करे सरकार

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004610219 1776338394
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004610219 1776338394
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। फड़ मुंशियों का कहना है कि मोदी की गारंटी के तहत घोषित 25 हजार रुपए वार्षिक मानदेय दो साल बाद भी लागू नहीं हुआ है, जिससे 11 हजार फड़ मुंशी आक्रोशित हैं। फड़ मुंशी संघ के जिला अध्यक्ष सुरजीत सेठिया के मुताबिक प्रदेश के लगभग 11 हजार फड़ मुंशी पिछले 38 सालों से लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित मानदेय तक नसीब नहीं हो पाया है, जिससे उनमें गहरी नाराजगी है। इसी के साथ उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। ये काम करते हैं फड़ मुंशी फड़ मुंशियों की भूमिका तेंदूपत्ता संग्रहण व्यवस्था में बेहद अहम मानी जाती है। वे न सिर्फ संग्रहण कार्य देखते हैं, बल्कि बोनस वितरण, चरण पादुका, शाखा कर्तन, बीमा योजनाओं और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करते हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण और आदिवासी समुदाय को मिलता है। संघ का कहना है कि 25 हजार वार्षिक मानदेय की घोषणा से फड़ मुंशियों और उनके परिवारों में उम्मीद जगी थी, लेकिन अब तक यह सिर्फ कागजों में ही सीमित है। इससे उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। बस्तर में जल्द ही शुरू होगी खरीदी बस्तर में जल्द ही तेंदूपत्ता संग्रहण शुरू होने वाला है। ऐसे में फड़ मुंशियों की नाराजगी का असर प्रदेश के करीब 52 लाख संग्राहकों पर पड़ सकता है, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। फड़ मुंशी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और वन विभाग की होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075464
Views Today : 201
Views Last 7 days : 2098
Views Last 30 days : 10060
Total views : 104668
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.