Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जल वाहिनियों को FTK से जल परीक्षण का प्रशिक्षण:एमसीबी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने पर जोर
Breaking News

जल वाहिनियों को FTK से जल परीक्षण का प्रशिक्षण:एमसीबी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने पर जोर

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b2aa6fb0 5127 4308 8e02 d13151032016 1776331946230
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b2aa6fb0 5127 4308 8e02 d13151032016 1776331946230
एमसीबी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत जल वाहिनियों का चौथा रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जल गुणवत्ता और सर्विलांस (FTK) पर विशेष ध्यान दिया गया। यह प्रशिक्षण खड़गवा विकासखंड के पेंड्री, बोडेमुड़ा, रतनपुर, कोचका, बेल्कामर, गिधमुड़ी, लकरापारा, कटकोना, मंगोरा और उधनापुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जल वाहिनियों ने भाग लिया। जल गुणवत्ता परीक्षण की विस्तृत प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को फील्ड टेस्ट किट (FTK) का उपयोग कर जल गुणवत्ता परीक्षण की विस्तृत प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें पानी में मौजूद रासायनिक और भौतिक तत्वों की पहचान करना, निर्धारित मानकों के अनुसार जांच करना और परीक्षण परिणामों का सही विश्लेषण करना सिखाया गया। नियमित परीक्षण के माध्यम से जल स्रोतों की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखने के तरीकों पर भी जोर दिया गया। पानी से होने वाले बिमारियों की जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान जल जनित बीमारियों जैसे डायरिया, टाइफाइड और हैजा के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने दूषित जल के सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति आगाह किया। जल वाहिनियों को अपने-अपने गांवों में लोगों को स्वच्छता और सुरक्षित जल उपयोग के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी भी दी गई। भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जल वाहिनियों की क्षमता बढ़ रही है, जिससे वे ग्रामीण स्तर पर जल गुणवत्ता निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर गांव तक सुरक्षित पेयजल की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075465
Views Today : 206
Views Last 7 days : 2103
Views Last 30 days : 10065
Total views : 104673
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.