Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गुढ़ियारी अंडरब्रिज के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी:4 से 18 जून तक बंद रहेगा रास्ता, आवागमन प्रभावित
Breaking News

गुढ़ियारी अंडरब्रिज के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी:4 से 18 जून तक बंद रहेगा रास्ता, आवागमन प्रभावित

By adminJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig1696445339 1780478417
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig1696445339 1780478417
रायपुर में एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी आने-जाने वाले लोगों को अगले 14 दिनों तक रूट बदलना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मेंटेनेंस कार्य के चलते गुढ़ियारी रेलवे अंडर ब्रिज को 4 जून से 18 जून तक बंद रखा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक रायपुर स्टेशन यार्ड के बिलासपुर एंड पर स्थित इस अंडरब्रिज में रेलवे द्वारा कवर शेड और पाइप डालने का काम किया जाएगा। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी का सीधा रास्ता बंद रेलवे स्टेशन की ओर से एक्सप्रेस-वे होते हुए गुढ़ियारी जाने वाले वाहन इस दौरान अंडरब्रिज से नहीं गुजर सकेंगे। रोजाना इस मार्ग का उपयोग करने वाले हजारों लोगों को वैकल्पिक रास्तों से सफर करना होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज-380 में मरम्मत और निर्माण कार्य किए जाने के चलते 4 जून से 18 जून 2026 तक इस मार्ग पर सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक रायपुर-गुढ़ियारी (बिलासपुर एंड) स्थित रेलवे समपार 380 में आवश्यक कवर शेड और पाइप डालने का काम किया जाएगा। इसके चलते रेलवे स्टेशन की ओर से गुढ़ियारी जाने वाले अंडरब्रिज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकने का फैसला लिया गया है। इन रूट्स से करें आवाजाही ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को तेलघानी नाका ओवरब्रिज और चुनाभट्टी अंडर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर निकलने और डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है। रेलवे और ट्रैफिक विभाग का कहना है कि काम पूरा होने के बाद मार्ग को फिर से सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; VIDEO:स्कूटी सवार भी चपेट में आया, 4 लोग घायल, रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास की घटना

June 3, 2026

प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नाबालिग का विवाह:पिता के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत FIR दर्ज

June 3, 2026

कोरबा में अलग-अलग सड़क हादसे में 3 मौतें:खड़े ट्रक से टकराया वाहन, ट्रेलर-बाइक भिड़ंत, अज्ञात वाहन ने बाइक मारी टक्कर

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072791
Views Today : 23
Views Last 7 days : 1512
Views Last 30 days : 5678
Total views : 96317
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.