Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार-नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर:भाजपा विधायक के गिरफ्तारी की मांग, सरकारी कामकाज ठप, लोग भटकते दिखे
Breaking News

छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार-नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर:भाजपा विधायक के गिरफ्तारी की मांग, सरकारी कामकाज ठप, लोग भटकते दिखे

By adminJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot 2026 06 03 104752 1780464029
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



screenshot 2026 06 03 104752 1780464029
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार से विधायक रामकुमार टोप्पो ने मारपीट की है। जिसके विरोध में 500 से ज्यादा तहसीलदार-नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिससे प्रदेश भर की तहसीलों में कामकाज पूरी तरह से ठप है। वहीं, कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ भाजपा विधायक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा हैं। इस मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा था कि, वे खुद गिरफ्तारी देंगे। हालांकि, वे कब अपनी गिरफ्तारी देंगे, यह स्पष्ट नहीं किया है। पीड़ित राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने मांग भी की है कि उनका और विधायक का नार्को टेस्ट कराया जाए। वहीं, विधायक ने भी जांच में सहयोग की बात कही है। मंगलवार को भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार को प्रदेश के अलग अलग जिलों में धरने पर बैठे रहे। नवा रायपुर के तुता में भी रायपुर जिले के अफसरों क धरना जारी है विधायक की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेशभर में कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हड़ताल पर हैं। सचिव स्तर पर बातचीत का नहीं निकला समाधान कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के प्रांत अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने कहा कि, मंत्री और राजस्व सचिव के साथ हुई बातचीत में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक तहसीलदारों का आंदोलन जारी रहेगा। नायब तहसीलदार बोले- नार्को टेस्ट कराया जाए पीड़ित नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने कहा कि, उनका और विधायक रामकुमार टोप्पो का नार्को टेस्ट कराया जाए। नार्को टेस्ट से आरोपों की सच्चाई सबके सामने आ सकेगी, जब तक उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वे सभी टेस्ट के लिए तैयार हैं और सभी जांच में सहयोग करेंगे। क्षेत्र के दौरे पर विधायक, संगठन ने चुप्पी साधी राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक से 27 मई की शाम राजापुर में हुई मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो सहित 10 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विधायक की बहन की रिपोर्ट पर तुषार मानिक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार को विधायक रामकुमार टोप्पो काफिले के साथ सरगुजा आईजी के सामने गिरफ्तारी देने आ रहे थे, जिन्हें समर्थकों ने रास्ते में रोक लिया और वे वापस चले गए। विवाद बढ़ने के बाद विधायक ने अपनी गिरफ्तारी देने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी वे क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस मामले में भाजपा संगठन ने भी चुप्पी साध ली है। हालांकि स्थानीय स्तर पर कई भाजपा नेता सीतापुर विधायक के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर डाल रहे हैं। तहसीलों में काम ठप, बढ़ाई जा रही पेशी सुशासन तिहार के बीच तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हड़ताल के कारण तहसीलों और उप तहसीलों में कामकाज पूरी तरह से ठप है। आंदोलन को राजस्व निरीक्षक संघ ने भी समर्थन दिया है। सरगुजा में सभी RI हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण तहसील न्यायालयों के पक्षकारों के पेशी की तिथि बढ़ाई जा रही है। वहीं सीमांकन के काम ठप हो गए हैं। 15 जून से सीमांकन पर रोक लग जाएगी। इसे लेकर भी पक्षकार परेशान हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में आज से सफाई ठेकेदारों की हड़ताल:70 वार्डों में काम ठप्प, 4 महीने से भुगतान नहीं मिलने का आरोप

June 3, 2026

PSC भर्ती-घोटाले में रिटायर IAS जेके ध्रुव के घर छापा:तड़के 2 इनोवा में पहुंचे अफसर, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

June 3, 2026

8 Killed in खाई Fall; Chhattisgarh Family Among Victims

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072782
Views Today : 14
Views Last 7 days : 1503
Views Last 30 days : 5669
Total views : 96308
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.