![]()
छत्तीसगढ़ के चर्चित पीएससी भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में रिटायर आईएएस अधिकारी जेके ध्रुव के निवास पर बुधवार सुबह छापेमार कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-10, सड़क-44 स्थित उनके घर पर सुबह अधिकारियों की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि दो इनोवा में पहुंचे अधिकारियों ने घर में जांच कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) या सीबीआई की टीम की ओर से की जा रही है। बताया जा रहा है अधिकारी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। हालांकि, संबंधित एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। खबर अपडेट की जा रही है…
<
