![]()
मुंगेली | मुंगेली जिले के शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर है। राज्य स्तरीय शैक्षिक पत्रिका चर्चापत्र 2026 के जून माह के प्रथम अंक में मुंगेली जिले के एआई आधारित शिक्षण नवाचार एआई शिक्षण और एआई टीचर सुधा को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर नवाचारी शिक्षिका डॉ. सुधा रानी शर्मा ने शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ और चर्चापत्र की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। शासकीय प्राथमिक शाला करही में पदस्थ डॉ. सुधा रानी शर्मा ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके द्वारा विकसित इस एआई आधारित शिक्षण मॉडल को राज्य स्तर पर पहचान मिलना बेहद सुखद है। डॉ. शर्मा के अनुसार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का सही उपयोग कर स्कूली शिक्षा को अधिक सरल, रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है। यह मॉडल न केवल बच्चों की सीखने की क्षमता (लर्निंग आउटकम) में वृद्धि करेगा, बल्कि शिक्षकों को भी आधुनिक और डिजिटल तरीके से अध्यापन कार्य करने में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से मिला यह सम्मान उन्हें भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर व प्रयोग करने की प्रेरणा देगा।
<
