सिनोधा| ग्राम पंचायत जरौद के वार्ड क्रमांक 8 में पंच के लिए उप चुनाव सोमवार को हुआ। दो प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 161 मतदाता थे। 150 मतदाताओं ने मतदान किया। ज्ञानेश्वर कुर्रे को 88 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी डोमेश्वर वर्मा को 61 वोट मिले। कुर्रे 27 वोट से विजयी रहे।
<
