द ब्लेज ई न्यूज जशपुरनगरः एक पत्नी को अपने पति को सिविल डेड (कानूनी रूप से मृत) साबित करने के लिए 27 साल तक कानूनी संघर्ष करना पड़ा। आखिर में जिला एवं सत्र न्यायालय के फैसले से राहत मिली। ग्राम पीडी की रहवासी अग्नेसिया टोप्पो के पति नजारियुस टोप्पो वर्ष 1998 में जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान अवकाश में घर आने के दौरान लापता हो गए थे। अग्नेसिया की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस में गुम इंसान का मामला दर्ज हुआ था। सात साल तक नजारियुस की खोजबीन करने के बाद सीआरपीएफ ने उसे मृत मानते हुए पेंशन सहित अन्य…
Author: Admin
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर: ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जब एक महिला के विरूद्व शारीरिक शोषण का अपराध दर्ज हो। छत्तीसगढ़ के कोतबा चौकी क्षेत्र में कुछ ऐसा ही अपराध पुलिस ने उजागर किया है। यहां एक 25 वर्षिय महिला को 17 वर्षिय किशोर को शादी का लालच दे कर अपहरण और शरीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को पीड़ित किशोर के स्वजन ने कोतबा चौकी में आरोपित महिला द्वारा उसके अपहरण किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर आरोपित महिला…
द ब्लेज ई न्यूज डेस्क : मोबाईल के चक्कर में एक चाय की टपरी में गोली चल गईं। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गईं। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोलगवा थाना क्षेत्र के सिदार्थ नगर की है। बताया जा रहा है सिदार्थ नगर के एफसीआई गोदाम के पास स्थित एक चाय के दुकान में प्रार्थी सूर्य प्रताप अपने एक दोस्त के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर: द बाम्बू लेडी के नाम से प्रसिद्व नीरा शर्मा इन दिनों जशपुर में है। वे जिले के कांसाबेल में महिलाओं को बांस और सवई घास से आभूषण बनाने की कला सीखा रही है। पन्द्रह दिवसीय इस विशेष कार्यशाला का आयोजन वनविभाग के संयुक्त वन प्रबंधन समितियों ने मिल कर किया है। वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) शशि कुमार ने बताया कि विभाग का लक्ष्य स्थानीय महिलाओं का कौशल विकास कर उनके लिए आय का अतिरिक्त साधन विकसीत करना है। ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सके। उन्होनें बताया कि नीरा शर्मा महिलाओं को बांस और सवई घास से…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर (रोहित यादव)। घर के बाहर मोबाईल में बात कर रही एक महिला को दंतेल ने कुचल कर मार दिया। घटना जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोर गांव की है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस गांव की रहवासी चम्पा बाई (50 वर्ष) बुधवार की रात लगभग साढ़े 8 बजे अपने घर के बाहर मोबाईल में बात करते हुए टहल रही थी। इसी दौरान जंगल से दंतैल अचानक निकल कर आ गया। बात करने में व्यस्त चम्पा को हाथी के आने की भनक ही लगी। हाथी ने चम्पा को सुढ में लपेट कर…
*द ब्लेज ई न्यूज़,डेस्क :* सस्ते में सोना दिलाने का झांसा देकर लुटेरों ने पुलिस विभाग के एक आरक्षक और एक ऑटो चालक से 17 लाख रूपये लूट लिए। मामले में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने बताया कि प्रार्थी मयंक खुटे जो छत्तीसगढ़ में यातायात विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है,ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सस्ते में एक किलो सोना देने का लालच दे कर उसे खंडवा निवासी सेवक राम उर्फ़ युवराज सिंह पारदी ने 31 अगस्त…
ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर : मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे बगीचा थाना क्षेत्र के जरूडाड में हुई भीषण सड़क दुर्घटना के मामले में कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने वाहन चालक सुख सागर दास के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दुर्घटनाकारित वाहन क्रमांक सीजी 15 सीआर 1429 बगीचा थाना क्षेत्र के चूल्हापानी गांव के निवासी अपील खलको के नाम से पंजीबद्ध है। पुलिस के अनुसार जुरुडांड के स्थानीय रहवासियो ने मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे गांव में गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलुस निकाला था। इस जुलुस में डेढ़…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभा यात्रा में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित हो कर भीड़ में घुस गईं। वाहन की चपेट में आ जाने से एक महिला सहित तीन लोगो की मौत हो गईं। मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जरूडाड गांव की है। चराईडांड बगीचा स्टेट हाई वे में मंगलवार की रात लगभग 9 बजे भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकली थी। इस शोभा यात्रा में डेढ़ सौ ग्रामीण शामिल थे। डीजे की धुन में नाचते गाते जा रहे थे। इसी दौरान रायकेरा की ओर…
द ब्लेज ई न्यूज,डेस्क। प्रेमिका को गले लगाए हुए प्रेमी रेल की पटरी पर लेट गया और देखते ही देखते इस प्रेमी जोड़े के उपर से मालगाड़ी गुजर गयी। घटना के बारे में जिसने भी सुना दंग रह गया। घटना मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र के महरोई स्टेशन की है। जानकारी के अनुसार दोनो मृतक भारत कोल 21 वर्ष और करिश्मा 19 वर्ष,टिकुरी जनपद पंचायत के मानपुर गांव के निवासी थे। दोनों के आपस में प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि यह प्रेमी जोड़ा चार दिन से लापता था। परिजन इनकी तलाश में जुटे हुए…
द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर। म्यूल बैंक एकाउंट अर्थात वह बैंक एकाउंट जिसका दुरूपयोग आनलाइन ठगी के लिए किया जाता है पर जशपुर पुलिस ने एक और करारा प्रहार किया है। पुलिस ने महिला व्यवसायी को झांसा देकर बैंक एकांउट का दुरूपयोग करने के मामले में आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि साइबर सेल ने जशपुर जिले में आनलाइन ठगी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक बैंक अकाउंट का पता किया था। इस मामले की जांच की गई तो पता…