Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर सरकार को दिये 86 करोड़ रूपये का मेगा बजट,इस तरह शहर तक पहुंचेगा पानी……………खत्म होगा शहर का जलसंकट
Top news

जशपुर की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर सरकार को दिये 86 करोड़ रूपये का मेगा बजट,इस तरह शहर तक पहुंचेगा पानी……………खत्म होगा शहर का जलसंकट

By AdminOctober 8, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
pyas
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर: जिला मुख्यालय जशपुर की प्यास बुझाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 80 करोड़ रूपये का मेगा बजट को स्वीकृति दे दी है। इस राशि का उपयोग लावा नदी में नया पंप हाउस और पानी टंकी बनाने के साथ ही शहर में पाईप लाईन के विस्तारीकरण के लिए किया जाएगा। सीएम साय की इस पहल से शहर में बरसो से व्याप्त जल संकट का स्थायी समाधान हो सकेगा। वर्तमान में शहर में पानी की आपूर्ति मनोरा ब्लाक के डूमरटोली में लावा नदी में बने एनीकट और पंप हाउस के माध्यम से किया जाता है। जल आवर्द्वन योजना के अंर्तगत 2017 में डूमरटोली में एनीकट,पंप हाउस का निर्माण किया गया था। इसके साथ ही पंप हाउस से लेकर जशपुर तक पाइप लाइन का विस्तार भी किया गया था।

8
जशपुर के मनोरा ब्लाक में लावा नदी में निर्मित पंप हाउस।

प्रदेश की तात्कालिन भाजपा सरकार ने 2025 की की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर इस जल आर्व्द्वन योजना का खाका तैयार किया था। लेकिन शहर की तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या और शहरी क्षेत्र के विस्तार ने इस जल आवर्द्वन योजना का निर्धारित समय से पहले ही दम निकलने लगा था। पंप हाउस में आ रही लगातार तकनीकि खामी और एनीकट के इंटकवेल में रेत के जमाव हो जाने से शहर में पानी की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। वहीं शहर के कुछ वार्डो में पाईप लाईन ना पहुंच पाने से भी शहरवासियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। हालांकि नगर सरकार ने बोरवेल से पानी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाएं रखने के लिए जूझ रही थी। डूमरटोली एनीकट से पानी की आपूर्ति को लेकर हो रही परेशानी को देखते हुए आने वाले सालों में इस संकट के और गहराने की आशंका शहरवासियों द्वारा जताई जा रही थी।

9
डूमरटोली में प्रवाहित लावा नदी। यही से जशपुर शहर में पहुंचेगा पानी।

इस तरह मिली 80 करोड़ की स्वीकृति –
शहर के इस जल संकट को सुलझाने के लिए जशपुर की विधायक रायमुुनि भगत और नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष अरविंद भगत सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय को जल आपूर्ति के लिए नया प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया था। इस पर सीएमओ ने पालिका के इंजिनियरों की सहायता से 80 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट तैयार किया था। इस प्रोजेक्ट को विधायक रायमुनि और अध्यक्ष अरविंद भगत ने इस परियोजना को स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णदेव साय से अनुरोध किया था। सीएम साय के निर्देश पर राज्य शहरी विकास अभिकरण ने अमृत मिशन (अटल शहरी नवीकरण एवं परिवर्तन मिशन 2.0) के अंर्तगत 86 करोड़़ 99 लाख रूपये की स्वीकृति दी है।

11
पंप हाउस में आ रही तकनीकि खराबी से प्रभावित होता है जशपुर शहर में पानी की आपूर्ति।

इस तरह तैयार होगा मेगा अमृत मिशन –
सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि अमृत मिशन के दूसरे चरण के अंर्तगत स्वीकृत इस जल आपूर्ति योजना के अंर्तगत शहर में पांच पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही डूमरटोली में पंप हाउस और इंटकवेल का नए सिरे से आधुनिकत तकनीक का प्रयोग करते हुए किया जाएगा।

12
प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा हो जाने पर शहरवासियों को जल संकट से मिलेगी मुक्ति।

सीएमओ उपाध्याय ने बताया कि इन निर्माण कार्यो के अलावा शहर में जल आपूर्ति के लिए पाईप लाईन का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण पूरा हो जाने के बाद शहर में जल आपूर्ति की व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन होगा और जल संकट बीते दिनों की बात हो जाएगी। शहरवासियों को 86.99 करोड़ रूपये का उपहार देने के लिए विधायक रायमुनि भगत,नगरपालिका जशपुर के उपाध्यक्ष अरविंद भगत,उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव के साथ नगरपालिका के पार्षदों और नगरवासियों ने सीएम विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव का आभार जताया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069244
Views Today : 55
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 4014
Total views : 90243
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.