द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रहे अंग्रेजी शराब के बड़े अवैध खेप को जशपुर पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले मे पंजाब के दो आरोपितो को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एक ट्रक अंबिकापुर की ओर से जशपुर होते हुए झारखंड की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के आगडीह गांव मे ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीई 0123 को घेरा बंदी कर रोका। ट्रक की तलाशी लिए जाने पर पुलिस को वाहक के डाला मे अंग्रेजी शराब के 426 कार्टून मिले। मामले मे कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने ट्रक और शराब के अवैध जखीरे को जब्त कर वाहन मे मौजूद चालक व परिचालक को पूछताछ के थाने ले आई। पूछताछ मे आरोपितो की पहचान पंजाब के तरणताल जिले के कांग गांव का रहवासी रणवीर सिंह और इसी जिले के चमकीनगर का निवासी जगदीप सिंह के रूप मे की गईं है। पुलिस ने दोनों आरोपितो के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (1),(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है।

बड़े सिण्डिकेट के शामिल होने की आशंका
अंतर्राजयी शराब तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। इन मामलों मे जशपुर पुलिस ने अब तक 2734 कार्टून मे 24 हजार 440 लीटर शराब जब्त की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि अंग्रेजी शराब के इस अंतराजयी तस्करी मे बड़े तस्कर सिंडीकेट के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पंजाब निवासी आरोपित ट्रक चालक ने पूछताछ मे बताया है कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने हरियाणा के रोहतक मे ट्रक सौंपते हुए झारखंड के रांची तक पहुंचाने के लिए 50 हजार रूपये दिए थे। रांची से आगे बिहार तक ट्रक लेजाने के लिए कोई और ड्राइवर तैनात था। एसएसपी सिंह के अनुसार इससे पहले भी जो तीन मामले पकड़े गए थे,उनमे इसी पैटर्न पर तस्करी की जा रही थी। तस्करो के चालक बदलने के पीछे सिंडीकेट को पुलिस से सुरक्षित रखना है। पुलिस कहना है पकड़े गए आरोपितो से पूछताछ मे सिंडीकेट के संबंध मे अहम सुराग मिले है। इसकी जाँच की जा रही है। जल्द ही सिंडीकेट का राजफास किया जाएगा।

वर्जन –
बडी मात्रा मे अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए एक ट्रक के साथ दो तस्करो को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि तस्करी के मास्टर माइंड को पकड़ा जा सके।ष्
शशि मोहन सिंह,एसएसपी,जशपुर।
