जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद,जशपुर विधानसभा को लेकर अनुमानों का दौर शुरू हो चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जारी हो सकती है। इस सूची में जशपुर जिले के तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का नाम भी घोषित किया जा सकता है। मतदाताओं की नजर जशपुर और कुनकुरी विधानसभा सीटों पर टिकी हुई है। इन दोनों विधानसभा सीटों से पहली बार,टिकट के लिए महिला दावेदार मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहीं हैं। जशपुर विधानसभा सीट…
Author: Admin
तुमला (रोहित यादव)। जंगल में हाथी से सामना होने पर,जान बचा कर भाग रही ग्रामीण महिला की मृत्यु हो गई। इस घटना में एक ग्रामीण घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए समीपस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के पगुराबहार गांव की है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतिकागिरजा बाई पति परमेश्वर 50 वर्ष और देवकी बाई 52 वर्ष गुरूवार को गांव के पास स्थित जंगल मे मशरूम बिनने गए हुए थे। इसी दौरान,उसका सामना जंगल में डेरा जमाएं हुए हाथी से हो गया। सामने हाथी को देख कर,दोनों महिलाओं ने भागने का प्रयास…
जशपुरनगर।आज तड़के सुबह जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।घटना जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र दोकड़ा की है जहां गांव से सटे पोखराटोली जंगल में आज मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने के दौरान एक सड़ी गली लाश मिली है,बताया जा रहा है की लाश पोखराटोली निवासी याकूब कुजूर की है।वहीं ग्रामीणों ने हाथी की हमले से मौत होना बताया जा रहा है,फिलहाल घटना की सूचना पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
कुनकुरी(निशांत यादव) जशपुर जिले का सुप्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हनुमान टेकड़ी कुनकुरी में 30 जून को हनुमान टेकड़ी संस्थापक स्वर्गीय रमेश कुमार बजाज काका जी के जयंती पर समिति एवं नगर वासियों द्वारा मूर्ति स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया कुनकुरी विधायक यू डी मिंज जी के द्वारा शाम 5 बजे पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें विधायक यू डी मिंज एवं समस्त नगरवासियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया इसके पश्चात हनुमान टेकड़ी संस्थापक स्वर्गीय रमेश कुमार बजाज काका जी के जयंती पर विधायक एवं समस्त नगरवासियों द्वारा हनुमान टेकड़ी में पूजा अर्चना एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान शाम 7:00…
तुमला (रोहित यादव) मोबाइल का बैटरी डाउन हो जाने से आपा खो कर,लोहे के राड से बेटी को पिटाई कर रहे पति से बचाने के चक्कर में पत्नी ने टांगी से वार कर,पति की हत्या कर दी। मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर,पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना,जिले के तुमला थाना क्षेत्र के पताईबहार गांव की है। जानकारी के अनुसार इस गांव का निवासी मृतक दिल बंधन राम पिता करमू साय (40 वर्ष),ने बुधवार को मोबाईल का ,बैटरी डाउन हो जाने से स्वीच आफ हो गया। इस बात का जब पता चला तो मृतक गुस्से से आग बबूला हो…
जशपुर नगर जिले में एक बार फिर हाथी का कहर देखने को मिल रहा है,दल से बिछड़ा हाथी लगातार कोहराम मचा रहा है,बीते तो दिनों में छह घरों को तोड़ा वहीं घर में सो रहे वृद्ध महिला सहित अन्य लोग बाल बाल बच गए।शुक्रवार की बीती रात को दंतैल हाथी ने सबसे पहले जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बरजोर में जा घुसा वहां निर्मला बेग के घर को निशाना बनाया,इसके बाद फरसाजुड़वाइन में तीन घर,इसके बाद दंतैल हाथी रात करीबन 2 बजे बिहाबाल गांव में अचानक हाथी आ धमका।दंतैल हाथी ने जंगल से सटे जगत राम पिता गणेश के घर…
तुमला (रोहित यादव) छत्तीसगढ़ और ओड़िसा की अंतर्राजयी सीमा पर एक बार फिर गांजा की बड़ी खेप पकड़ाने की खबर आ रही है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तपकरा थाना क्षेत्र के नामनी मे ओड़िसा की ओर से आ रही एक कार को पुलिस के जवानो ने जांच के लिए रोका. कार की तलाशी लेने पर गांजा के 40 पैकेट पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए तस्करों की पहचान और उनसे पूछताछ मे जुटी हुई है.
जशपुर नगर ननद का रिश्ता तुड़वाने के भाभी ने ऐसी साजिश रची की, जिसने भी सुना, दांतो तले अंगुली दबा ली.मामला दिल्ली के द्वारका क्षेत्र की है. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि इंटरनेट मिडिया मे उसकी आपत्ति जनक फोटो और अश्लील मैसेज, भेजे जा रहे हैँ. शिकायत पर सायबर सेल ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला की इंटरनेट मिडिया के जिस अकॉउंट से फोटो और मैसेज भेजे गए थे, वह बिहार के मुजफ्फरपुर मे बनाया गया था. अकॉउंट को ट्रेक करते हुए पुलिस, ज़ब मुजफ्फरपुर निवासी शुभम कुमार तक पहुंची तो सारे…
जशपुर (द ब्लेज ई न्यूज डेस्क) कुत्ते को इंसानों का सबसे वफादार साथी माना जाता है. इस पालतू जानवर से, लोगो को किस हद तक लगाव हो जाता है, इसकी बानगी मध्य्प्रदेश के दमोह जिले मे देखने को मिली. दमोह के हटा ब्लाक के निवासी संजीत तुंतवाय ने ने एक काले रंग का लेबरा प्रजाती का कुत्ता पाला था. संजीत और उनके परिवार लोग इसे बग्गु के नाम से पुकारा करते थे. घर मे वह, बीते 10 साल से एक परिवार के सदस्य की तरह ही रहा करता था. रविवार को बिमारी के कारण बग्गु की मृत्यु हो गईं. बग्गु…
जशपुरनगर जशपुर के इस बेटे ने सचमुच मे कमाल कर दिखाया है. पहले इसने नवोदय विद्यालय के दक्षणा के लिए चयनित होने का कठिन पड़ाव पार किया और अब जेईई मेंस मे 99.45 प्रतिशत प्राप्त कर, जशपुर के युवाओ को सफलता की नई राह दिखाई है. हम बात कर रहे हैँ जशपुर शहर के बनिया टोली के रहने वाले अभिनव सोनी पिता भोला सोनी की.अभिनव ने प्रारम्भिक पढ़ाई जशपुर मे ही हुई. कुनकुरी के नवोदय विद्यालय मे पढ़ाई करते हुए उसका चयन, दक्षणा के लिए हुआ. उल्लेखनीय है कि दक्षणा, नवोदय विद्यालय समूह का ही एक विशेष शाखा है. इसमें जेईई…