टॉप न्यूज़

9 कृषि केंद्रों पर कार्रवाई, 6 पर बिक्री बंद:मुंगेली में अनियमितता मिलने पर 2 के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश, 1 निलंबित




मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिले में कृषि सामग्री और कीटनाशक विक्रय केंद्रों की लगातार जांच की जा रही है। खरीफ 2026 सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री और कीटनाशक उचित दाम पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुंगेली और पथरिया ब्लॉक के 9 कृषि केंद्रों में गड़बड़ी मिली। जांच के बाद 6 केंद्रों में तत्काल बिक्री पर रोक लगा दी गई। वहीं 2 केंद्रों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है, जबकि एक केंद्र के लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। तीन केंद्रों पर बिक्री तत्काल बंद उप संचालक कृषि वीणा ठाकुर के अनुसार, मुंगेली क्षेत्र में मेसर्स शिव कृषि केंद्र देवगांव, श्रीराम कृषि केंद्र बोधापारा और वीरेंद्र कृषि केंद्र बोड़तराकला की जांच के दौरान अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद इन केंद्रों पर तत्काल कृषि सामग्री की बिक्री रोक दी गई। तय जगह पर दुकान नहीं मिली, लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश बोड़तराकला के कुंदन कृषि केंद्र और विक्की कृषि केंद्र की जांच के दौरान दोनों दुकानें निर्धारित स्थान पर संचालित नहीं पाई गईं। विभाग ने दोनों केंद्रों के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है। वहीं शिव बीज भंडार गोड़खाम्ही की जांच में एक्सपायरी कीटनाशक पाए गए। इस मामले में केंद्र का लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश भेजी गई है। पथरिया में भी 4 केंद्रों की जांच पथरिया ब्लॉक में सवि कृषि केंद्र हथनीकला, दुर्गा कृषि केंद्र जुनवानी, मयंक कृषि केंद्र पड़ियाईन और अजय कृषि केंद्र पथरिया की जांच की गई। जांच में सवि कृषि केंद्र, दुर्गा कृषि केंद्र और मयंक कृषि केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर तत्काल बिक्री पर रोक लगा दी गई। वहीं अजय कृषि केंद्र पथरिया के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की टीम ने की जांच जांच अभियान में अनुविभागीय कृषि अधिकारी सुभाष सोनी, जिला कीटनाशी निरीक्षक मनहरण कुर्रे, राजेश कुमार साहू, संजय कुमार सोनवानी, हेमंत लाहौर, विनोद कुमार साहू, अनिल कुमार पटेल, कीटनाशी निरीक्षक योगेश दुबे और कृषि विकास अधिकारी धरम कुजूर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कृषि विभाग का कहना है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button