टॉप न्यूज़

बिलासपुर में रक्षाबंधन पर्व पर डबल मर्डर:शराब भट्ठी में लाइन लगने पर युवक को मार डाला, भांजे को बचाने गए बड़े भाई की सब्बल मारकर हत्या




बिलासपुर में रक्षाबंधन के दौरान 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी गई। एक हत्या शराब दुकान में लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जबकि दूसरी घटना में भांजे से गाली-गलौज करने से रोकने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया। दोनों घटनाएं सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की हैं। पहली घटना ग्राम हरदी की शराब दुकान की है। शुक्रवार शाम राकेश प्रजापति (35) शराब खरीदने के लिए दुकान गया था। लाइन में लगने को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने राकेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शराब भट्ठी में विवाद, सीसीटीवी से आरोपी की पहचान एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस ने शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। भांजे को गाली देने से मना करने पर मारा सब्बल दूसरी घटना ग्राम हरदीकला टोना में हुई। गुरुवार को सुदर्शन कुर्रे नशे की हालत में अपने भांजे से गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद उसने भांजे से मारपीट भी शुरू कर दी। बड़े भाई सुभाष कुर्रे ने उसे रोकने की कोशिश की। इससे नाराज सुदर्शन ने घर में रखे सब्बल से सुभाष के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सब्बल जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button