टॉप न्यूज़

जशपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की आमने-सामने टक्कर, चालक लोदाम में पकड़ाया




जशपुर जिले में डोड़काचौरा क्षेत्र में रंगोली ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार रूपेश साव की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रूपेश को तत्काल जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद ट्रक लेकर भागा चालक घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने संभावित मार्गों पर तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस ने लोदाम थाना क्षेत्र में ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। इसमें ट्रक और बाइक की दिशा, टक्कर कैसे हुई और हादसे के बाद चालक के मौके से वाहन लेकर जाने समेत तमाम पहलुओं को शामिल किया गया है। त्योहार से पहले परिवार में पसरा मातम रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से साव परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार त्योहार की तैयारियों में जुटा था, इसी दौरान रूपेश की मौत की खबर पहुंची। घटना के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button