टॉप न्यूज़
शासकीय महाविद्यालय में पीजी की कक्षाएं शुरू हो

बालोद | शासकीय महाविद्यालय बालोद में वर्तमान में विज्ञान संकाय के अंतर्गत कम्प्यूटर साइंस, रसायन शास्त्र सहित कई महत्वपूर्ण विषय संचालित हैं। लेकिन इन विषयों में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई की सुविधा नहीं है। इस कारण जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा का अवसर नहीं मिल रहा है। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए दूसरे शहर जाना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
Source link




