टॉप न्यूज़
डाइट से व्याख्याता सुरेश की प्रतिनियुक्ति खत्म की गई

भास्कर न्यूज | जांजगीर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में एक और कदम उठाया है। मंत्रालय, महानदी भवन (नवा रायपुर) से जारी ताजा आदेश के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर-चांपा में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ व्याख्याता की मूल विभाग में वापसी कराई गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा 03 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार, व्याख्याता (एल.बी.) सुरेश कुमार साहू को उनकी वर्तमान पदस्थापना डाइट जांजगीर-चांपा से हटा दिया गया है। उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तागा (विकासखंड अकलतरा) में पदस्थ किया गया है।
Source link




