Uncategorized

एयरटेल पेमेंट बैंक से 2 लाख से अधिक की लूट:अंबिकापुर में ASP बंगले के सामने हुई वारदात, संचालक से लेन-देन का था विवाद

अंबिकापुर के गांधी चौक के पास स्थित एयरटेल पेमेंट बैंक के संचालक से युवक ने करीब 2 लाख रुपए से अधिक की लूट की है। एयरटेल पेमेंट बैंक एएसपी बंगले के सामने संचालित है। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गांधीचौक के पास संचालित एयरटेल पेमेंट बैंक के संचालक सतीष कुमार मौर्य अपने कार्यालय में थे। बैकुंठपुर में चल रहे निर्माण के लिए सतीष कुमार मौर्य यूपी के नीरज से गिट्टी ले रहे थे। नीरज सोमवार शाम को एयरटेल पैमेंट बैंक के ऑफिस में पहुंचा था। मारपीट कर लूटे रुपए, धमकी देकर हुआ फरार सतीष कुमार मौर्य ने बताया कि, नीरज ने गिट्टी के बकाया रकम की मांग की। इस पर सतीष मौर्य ने बिल और पीटपास देने के लिए कहा और भुगतान ले जाने की बात कही। इस दौरान नीरज भड़क गया और उसने गाली-गलौज करते हुए उसका शर्ट पकड़ लिया। मेरा चश्मा भी गिर गया। मौके पर मौजूद एजेंटों ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया। सतीष कुमार मौर्य ने बताया कि वे चश्मा उठाने के लिए झुके तो नीरज काउंटर में रखे रुपए लेकर बाहर निकला और गोली मारने की धमकी देकर भाग निकला। एयरटेल पेमेंट बैंक में जमा कराना था पैसा जिन पैसों की लूट होना बताया गया है, वे एयरटेल पेमेंट बैंक के एजेंटों के द्वारा जमा कराने लाया गया था। सतीष कुमार मौर्य के अनुसार काउंटर के ऊपर करीब दो लाख रुपए से अधिक कैश रखा था। हिसाब के बाद वे बता पाएंगे कि लूट कितने की हुई है। मामले की शिकायत देर शाम कोतवाली थाने में की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button