टॉप न्यूज़

जांजगीर में युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर की आत्महत्या:शरीर दो हिस्सों में बंटा, कारण अज्ञात; पुलिस जांच में जुटी




जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। घटना नहरिया बाबा मंदिर और खोखसा के बीच हुई, जहां युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। मृतक की पहचान जांजगीर निवासी 33 वर्षीय राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था और उसकी शादी दो साल पहले ही हुई थी। यह घटना नैला चौकी थाना क्षेत्र में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल दोपहर में मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button