टॉप न्यूज़

रायपुर में दो महिला चेन चोर गिरफ्तार…VIDEO:बच्चों को ढाल बनाकर चुराती थी चेन, 7 वारदातों का खुलासा; 12 लाख का सामान बरामद




रक्षाबंधन के चलते राजधानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ के बीच महिलाओं और बच्चों के गले से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। एसीसीयू और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नंदनी राजपूत और सानिया मरकाम के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की 7 वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। आरोपियों का नाम नंदनी राजपूत और सानिया मरकाम बताया जा रहा है। बच्चे के गले से लॉकेट चोरी के बाद खुलासा रविवार को मालवीय रोड पर रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग के दौरान एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दो संदिग्ध महिलाएं महिलाओं और बच्चों के आसपास घूमती नजर आईं। हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। बच्चों को बनाती थीं ढाल पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नंदनी अपने बच्चों को साथ लेकर बाजारों में घूमती थी। इससे लोगों को उस पर शक नहीं होता था। भीड़ के बीच मौका देखकर वह बच्चों के गले से लॉकेट और चेन निकाल लेती थी। चोरी का सामान वह अपनी साथी सानिया को सौंप देती थी, जो उसे लेकर वहां से निकल जाती थी। 10 लाख के जेवर समेत 12 लाख का माल जब्त आरोपियों ने गोलबाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार और मेला स्थलों में 7 चोरी की घटनाएं करना कबूल किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 9,700 रुपए नकद, एक एक्टिवा और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक नंदनी का पति मोहन राजपूत नोपाली गुढियारी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और नारकोटिक एक्ट के मामले में जेल में सजा काट रहा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है। त्योहारों को देखते हुए बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग और CCTV निगरानी बढ़ाई गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button