दिल्ली में लाठीचार्ज, विरोध में पीएम का पुतला दहन

सुकमा| कांग्रेस और एनएसयूआई ने दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों का लाठीचार्ज लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। डंडे के बल पर छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश निंदनीय है। अन्याय के विरोध में मंगलवार को सुकमा में पुतला दहन कार्यक्रम हुआ। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के सम्मान, उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई में आवाज उठाई। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषभ चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र विरोधी है। शिक्षा, रोजगार और हक की मांग करने वाले छात्रों पर लाठी चलवाना तानाशाही है। युवा कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
Source link




