चिरमिरी में अग्निवीर वायु भर्ती कार्यशाला:भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, योग्यता और चयन के सभी चरणों की दी जानकारी

![]()
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में अग्निवीर वायु भर्ती कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें युवाओं को भारतीय वायु सेना में करियर और अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई। भारतीय वायु सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वायु सेना की गौरवशाली परंपरा, राष्ट्र सुरक्षा में उसकी भूमिका और अनुशासन व देशसेवा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वायु सेना युवाओं को सम्मानजनक करियर, आधुनिक तकनीक के साथ काम करने और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का अवसर देती है। भर्ती प्रक्रिया की दी पूरी जानकारी कार्यशाला में अग्निवीर वायु भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक एवं चिकित्सीय मानक, लिखित परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण सहित चयन प्रक्रिया के सभी चरणों की विस्तार से जानकारी दी गई। बेहतर तैयारी के दिए सुझाव अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की अच्छी तैयारी करने, नियमित शारीरिक फिटनेस बनाए रखने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही भर्ती से जुड़ी जानकारी केवल भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से लेने की अपील की। प्रश्नों के दिए विस्तृत जवाब कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, वेतन, सेवा अवधि, पदोन्नति और उच्च शिक्षा के अवसरों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। जिला रोजगार अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कार्यशालाओं का उद्देश्य युवाओं को सही करियर मार्गदर्शन देना और उन्हें सशस्त्र सेनाओं में सेवा के लिए प्रेरित करना है।
Source link




