टॉप न्यूज़

बिलासपुर में रायपुर के तैराकों का जलवा:सब जूनियर और जूनियर दोनों वर्गों की ओवरऑल चैंपियन, 12 साल के सोना दास ने पांच गोल्ड




16वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर (बालक-बालिका) तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 और 24 जुलाई को बिलासपुर में हुआ। प्रतियोगिता में रायपुर जिले के तैराकों ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतकर सब जूनियर और जूनियर दोनों वर्गों की ओवरऑल टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ और बलौदाबाजार सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के तैराकों ने भाग लिया। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई, ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक और इंडिविजुअल मेडले स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। रायपुर के तैराकों ने लगभग हर आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों की झड़ी लगा दी। एज कैटेगरी के हिसाब से देखिए मेडल विनर्स का नाम 18 वर्ष आयु वर्ग में अनंत विजय शाह ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य, सम्यक वैद्य ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य, जबकि केविन चावड़ा ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में अनन्या खन्ना और वासवी कुंजाम ने भी कई पदक जीतकर टीम को महत्वपूर्ण अंक दिलाए। 16 वर्ष आयु वर्ग में युवराज सिंह संधू प्रतियोगिता के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्होंने पांच स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बालिका वर्ग में शगुन सिंह ने एक स्वर्ण और चार रजत, जबकि प्रिया सोनी ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। 14 वर्ष आयु वर्ग में अनंत द्विवेदी ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई। एकवीर शर्मा ने पांच रजत पदक हासिल किए। बालिका वर्ग में वेदा राव शिंदे ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य, जबकि वेरोनिका पांडा ने लगातार तीन रजत पदक अपने नाम किए। 12 वर्ष आयु वर्ग में सोना दास प्रतियोगिता की सबसे सफल तैराकों में रहीं। उन्होंने पांच स्वर्ण पदक जीतकर रायपुर की बढ़त मजबूत की। मनीष करन, तेजस्वी शर्मा, नैवेद्य तरम, विहान सिंह, अर्नव रूपेश मिश्रा, मायरा सोनी, रोहिणी पाटिल और पुण्य प्रधान ने भी पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक वितरित किए। रायपुर टीम की इस उपलब्धि पर तैराकी संघ की संरक्षक एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे, अध्यक्ष डॉ. मनीष शुक्ला, सचिव नरसिंह नाथ फरिकार तथा कोषाध्यक्ष वेकम बिंदल ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रायपुर टीम की इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और मुख्य प्रशिक्षक प्रमोद फरिकार के मार्गदर्शन को दिया गया। साथ ही अभिभावकों के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को भी इस उपलब्धि की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button