टॉप न्यूज़

बालोद में खुले नल वाल्व के गड्ढे में गिरी गाय:5 घंटे तक आधे पानी में तड़पती रही; कड़ी मशक्कत के बाद गौसेवकों ने जेसीबी से निकाला बाहर




बालोद से दल्लीराजहरा जाने वाले मार्ग पर आमापारा आम बगीचा के पास नगर पालिका के एक खुले नल वाल्व के गड्ढे में एक गाय गिर गई। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे यह घटना सामने आई, जब गाय लगभग 5 घंटे तक पानी से भरे गड्ढे में फंसी रही। एक राहगीर ने गाय के छटपटाने की आवाज सुनकर गड्ढे में देखा और आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलने पर गौसेवक अजय यादव और समाजसेवी मोहित साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाय को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाई गई। गौसेवा से जुड़े देवेंद्र साहू और आयुष राजपूत सहित अन्य युवक भी बचाव कार्य में शामिल हुए। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गौसेवक अजय यादव ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर इस तरह के गड्ढे खुले हुए हैं, जिनमें अक्सर मवेशियों के गिरने की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने नगर पालिका से ऐसे खुले गड्ढों को ढकने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। समाजसेवी मोहित साहू ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गड्ढे के पास ही सीमेंट का ढक्कन रखा हुआ था, लेकिन उसे खुला छोड़ दिया गया था। गाय को निकालने के बाद गड्ढे को सीमेंट के ढक्कन से बंद कर दिया गया। यह गड्ढा जुर्रीपारा जाने वाली पानी टंकी की पुरानी पाइपलाइन का बताया गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button