बिजली गिरने से युवक की मौत:मुंगेली में खेत में धान रोपाई के दौरान हादसा, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की, पुलिस जांच जारी

![]()
मुंगेली जिले के बेलसरी गांव में रविवार (26 जुलाई) दोपहर खेत में धान रोपाई कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही फास्टरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मोहडण्डा के आश्रित ग्राम बेलसरी निवासी फलित राम साहू (29), पिता बोधन साहू, रविवार दोपहर करीब 1 बजे अपने खेत में धान रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण पहुंचे, लेकिन नहीं बच सकी जान बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों ने फास्टरपुर थाना पुलिस को दी। पोस्टमार्टम के बाद शुरू हुई जांच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन की अपील मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में खुले खेतों, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे काम करने से बचने की अपील की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
Source link




