टॉप न्यूज़

समग्र शिक्षा के 99 लाख के गबन पर कार्रवाई:सीईओ-लिपिक की वेतन वृद्धि रोकी; शासन के निर्देश के बावजूद राशि नहीं लौटाई गई




मरवाही जनपद पंचायत में समग्र शिक्षा अभियान की करीब 99.27 लाख रुपए की राशि के गबन के मामले में कार्रवाई की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार सागर और सहायक ग्रेड-3 भुवन प्रसाद की आगामी दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। शासन ने समग्र शिक्षा अभियान के खाते में जमा राशि वापस करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि सीईओ ने राशि वापस नहीं की। उन्होंने संयुक्त खाते से बीआरसीसी का नाम हटाकर अकेले खाते का संचालन किया और फर्जी खर्च दिखाकर 99 लाख 27 हजार 684 रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा सूचना के अधिकार (आरटीआई) से मिले दस्तावेजों और बैंक स्टेटमेंट के जरिए हुआ। शासन ने पहले ही खाता बंद कर राशि लौटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जांच के बाद जारी हुआ आदेश मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर विजय दयाराम केके निर्देश पर जिला स्तरीय जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट और संबंधित अधिकारियों के जवाब के आधार पर सीईओ और सहायक ग्रेड-3 के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। जांच में क्या मिला जांच में पता चला कि समग्र शिक्षा अभियान की राशि का उपयोग प्रधानमंत्री आवास मेला, पंचायत चुनाव, स्टेशनरी और अन्य प्रशासनिक कार्यों में किया गया। राशि का समायोजन तो किया गया, लेकिन भुगतान के दौरान संयुक्त हस्ताक्षर और वित्तीय नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। वित्तीय नियमों का पालन नहीं हुआ जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान की राशि के उपयोग में वित्तीय नियमों का पालन नहीं किया गया। जिला स्तरीय जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार सागर और सहायक ग्रेड-3 भुवन प्रसाद की आगामी दो वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्रवाई की गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button