टॉप न्यूज़

'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान:अमर अग्रवाल ने विजेताओं को किया सम्मानित; विश्व कप फाइनल पर आधारित थी प्रतियोगिता




बिलासपुर में ‘हमर बिलासपुर’ सोशल मीडिया मंच द्वारा आयोजित ‘कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ फाइनल प्रेडिक्शन कॉन्टेस्ट के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुक्रवार को पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने विजेताओं को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह प्रतियोगिता विश्व कप फुटबॉल फाइनल के परिणाम पर आधारित थी। फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 90 मिनट के खेल में 1-0 से हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से विजेता टीम और मैच के परिणाम का पूर्वानुमान लगाने को कहा गया था। इसमें कुल 432 लोगों ने भाग लिया, जिनमें से 208 प्रतिभागियों ने स्पेन की जीत का अनुमान लगाया था। इन प्रतिभागियों ने लगाया सटीक अनुमान स्पेन की 90 मिनट में 1-0 की जीत का सटीक पूर्वानुमान लगाने वाले मनीष आकाशी, विकास चौबे, सुमित पाल सलूजा, एस.एस. ठाकुर, लवलीन सलूजा, अतुल पटेल, सुरेश कुमार और उत्तम तिवारी को विजेता घोषित किया गया। खेल अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक अमर अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक समरसता का सशक्त प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक सोच, संवाद और सहभागिता को भी मजबूत करते हैं। ‘हमर बिलासपुर’ की पहल की सराहना उन्होंने कहा कि ‘हमर बिलासपुर’ द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है और यह समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। 1982 से फुटबॉल का अनुसरण कर रहे अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप के अध्यक्ष और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि वे वर्ष 1982 से फुटबॉल का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने देश में फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को सराहनीय बताया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button