टॉप न्यूज़

बलरामपुर-रामानुजगंज में फर्जी ई-पिट पास से गिट्टी परिवहन का मामला:3 हाइवा के दस्तावेजों में मिली छेड़छाड़, खनिज विभाग ने FIR के लिए दिया आवेदन




राजपुर। बारियों चौकी क्षेत्र में फर्जी पीट पास का इस्तेमाल कर गिट्टी परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। खनिज विभाग ने जांच के दौरान तीन हाइवा वाहनों के पीट पास में छेड़छाड़ और कूट रचना पाए जाने के बाद बारियों चौकी में अपराध दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। संबंधित पीट पास महामाया मिनरल्स एंड स्टोन क्रेशर, बाघिमा के नाम पर दर्ज बताए गए हैं। खनिज निरीक्षक सुब्रत सना के अनुसार, 6 जून को रामानुजगंज क्षेत्र में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई थी। इस दौरान BR26GE6043, CG30H8139 और CG30J4404 नंबर के तीन हाइवा वाहनों की जांच की गई। वाहनों में गिट्टी परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पीट पास में टैम्परिंग पाए जाने पर विभाग ने दस्तावेजों की जांच की। ऑनलाइन जनरेट होता है पीट पास जांच में सामने आया कि इन पीट पास के सीरियल नंबर महामाया मिनरल्स एंड स्टोन क्रेशर, बाघिमा के नाम पर दर्ज थे। विभाग के मुताबिक, खनिज परिवहन के लिए ऑनलाइन पीट पास जनरेट किया जाता है, जिसमें खनिज परिवहन स्थल, तारीख, समय और अन्य जरूरी विवरण दर्ज होते हैं। इन्हीं दस्तावेजों में कथित तौर पर कूट रचना किए जाने की बात सामने आई है। मामले में खनिज विभाग ने महामाया मिनरल्स और संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही पीट पास में कूट रचना के संबंध में कानूनी कार्रवाई के लिए बारियों चौकी में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। पुलिस कर रही मामले की जांच बारियों चौकी प्रभारी किरणेश्वर सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि खनिज विभाग की ओर से पीट पास में कूट रचना के संबंध में कार्रवाई के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, महामाया मिनरल्स एंड स्टोन क्रेशर, बाघिमा के भागीदार आकाश अग्रवाल ने कहा कि पीट पास में कूट रचना के संबंध में खनिज विभाग की ओर से जारी नोटिस का जवाब दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से अपना पक्ष विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button